दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को मेंटॉर बनाया:2009 से 2014 तक बतौर खिलाड़ी IPL का हिस्सा रहे; फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी कर चुके
दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन को IPL 2025 के लिए अपना मेंटॉर बनाया है। वे पहली बार कोचिंग रोल में होंगे। 44 साल के पीटरसन का यह कोचिंग रोल में पहला कार्यकाल है। वे 2009 से 2014 तक बतौर खिलाड़ी भारतीय लीग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 17 IPL मैचों में कप्तानी भी की है। फ्रेंचाइजी ने 3 महीने पहले कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया
फ्रेंचाइजी ने 3 महीने पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया था। तब हेड कोच रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए थे। पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच बनाया गया, जबकि हेमंग बदानी टीम के हेड कोच और वेणुगोपाल राव क्रिकेट के डायरेक्टर बने। 2021 के बाद से प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2021 के बाद से IPL के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। तब टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में कोलकाता से क्वालिफायर-2 हारकर बाहर हो गई थी।