Monday, July 21, 2025
Latest:
International

ट्रम्प बोले– अवैध प्रवासियों की वजह से कमला हैरिस हारीं:4 साल में लाखों इमिग्रेंट्स अमेरिका में घुसे, क्रिमिनल्स आने से देश में गुस्सा था

Share News

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद टाइम मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस दौरान ट्रम्प ने इकोनॉमी, मिडिल ईस्ट, अवैध प्रवासी और रूस-यूक्रेन वॉर जैसे मुद्दों पर बात की। ट्रम्प ने कहा कि वो अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए सेना की भी मदद ले सकते हैं। कमला हैरिस की हार को लेकर ट्रम्प ने कहा कि पिछले 4 साल में लाखों इमिग्रेंट्स अमेरिका में घुस आए हैं, इस वजह से देश गुस्से में था। डेमोक्रेटिक पार्टी किसी को भी हमारे देश में आने दे रही थी। ओपन बॉर्डर जैसे मुद्दों पर उनका कोई ध्यान नहीं था। हमारे देश में अपराधी आ रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। ट्रम्प ने कहा- मैं अवैध प्रवासियों के मामले को देश पर हमला मानता हूं। अगर कोई हमारे देश पर हमला करता है तो मिलिट्री को रोका नहीं जा सकता है। अवैध प्रवासियों को बाहर करने के लिए जो कुछ भी मुमकिन होगा वो किया जाएगा। 2023 तक अमेरिका में 7 लाख अवैध भारतीय प्रवासी हाल ही में अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) ने करीब 15 लाख लोगों की एक सूची बनाई है जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। 18 हजार भारतीय भी इस सूची में शामिल हैं। मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध कभी नहीं होता यूक्रेन वॉर को लेकर ट्रम्प का कहना है कि मेरे पास यूक्रेन की मदद करने के लिए बेहतर प्लान है। अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति होता तो युद्ध कभी नहीं होता। मैं रूस पर मिसाइल हमलों के खिलाफ हूं। ऐसा करके हम सिर्फ युद्ध को भड़का रहे हैं। दोनों तरफ से लोग मारे जा हैं। मैं दोनों देशों के बीच समझौता कराना चाहता हूं। मस्क अमेरिका को कंपनी से आगे रखते हैं
इलॉन मस्क को लेकर उन्होंने कहा कि मस्क कंपनी से आगे देश को रखते हैं। वे स्पेस प्रोजेक्ट को सबसे अहम प्रोजेक्ट मानते हैं। वे उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। वे उन चंद लोगों में हैं जिनके पास ऐसा करने की क्षमता है। बता दें कि ट्रम्प ने इलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी को अपनी सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का हेड बनाया है। रूस यूक्रेन के मुकाबले मिडिल ईस्ट की समस्या आसान
इजराइल गाजा संकट को लेकर ट्रम्प का कहना था कि रूस, यूक्रेन के मुकाबले मिडिल ईस्ट की समस्या आसान है। यह सुलझ जाएगी। 7 अक्टूबर की घटना भयावह थी। वह दिन केवल इजराइल नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी भयानक था। हालांकि मिडिल ईस्ट में घटनाएं सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ———————————————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका से 18 हजार भारतीयों को निकालेंगे ट्रम्प:ये अवैध प्रवासी, इनके पास कागज नहीं; अमेरिका ने भारत को गैर मददगार देश बताया अमेरिका से 18 हजार भारतीयों को निकालेंगे ट्रम्प:ये अवैध प्रवासी, इनके पास कागज नहीं; अमेरिका ने भारत को गैर मददगार देश बताया यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालने पर कायम:कहा- पैदा होते ही US नागरिकता मिलने का अधिकार खत्म करूंगा, NATO छोड़ने का भी विचार अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेंसीडेट लाइब्रेरी को न्यूज चैनल ABC न्यूज ने 15 मिलियन डॉलर देने पर राजी हो गया है। ट्रम्प ने ABC न्यूज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *