Friday, March 14, 2025
Latest:
International

ट्रम्प के शपथ ग्रहण से पहले वॉशिंगटन में कोल्ड इमरजेंसी:तापमान माइनस 5 डिग्री पहुंचा; 40 साल बाद होगी इनडोर सेरेमनी

Share News

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प आज 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इसे लेकर राजधानी वॉशिंगटन DC की कैपिटल हिल (संसद) बिल्डिंग में जोर शोर से तैयारियां जारी है। शपथ ग्रहण की चहल पहल के बीच अमेरिका आर्कटिक के बर्फीले तूफान से भी जूझ रहा है। राजधानी वॉशिंगटन DC का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस वजह से यहां कोल्ड इमरजेंसी लगा दी गई है। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। बर्फीले तूफान की वजह से 40 साल में पहली बार किसी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण खुले में न होकर कैपिटल हिल बिल्डिंग के कैपिटल रोटुंडा (संसद के अंदर बना गोलाकार कमरा) में होगा। ट्रम्प ने अपने समर्थकों से अतिरिक्त सावधानी रखने को कहा है। दो दिन पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि देश में आर्कटिक का बर्फीला तूफान चल रहा है। मैं नहीं चाहता कि लोग किसी भी तरह से घायल हों। इसलिए मैंने शपथ ग्रहण के कार्यक्रम कैपिटल रोटुंडा में कराए जाने का आदेश दिए हैं। तस्वीरों में शपथ ग्रहण से पहले राजधानी वॉशिंगटन का हाल… 1985 में रोनाल्ड रीगन का शपथ ग्रहण कैपिटल रोटुंडा में हुआ
इससे पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन का दूसरा शपथ ग्रहण भी कैपिटल रोटुंडा में हुआ था। उस समय तापमान माइनस 23 से माइनस 29 डिग्री सेल्सियस के बीच था। कैपिटल रोटुंडा कैपिटल हिल बिल्डिंग में गुंबद के नीचे है। यह अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की ओर जाने वाले गलियारों से जुड़ा हुआ है। पोलर वोर्टेक्स से जूझ रहा है अमेरिका अमेरिका के कई राज्य इस समय भीषण ठंडी हवाओं से जूझ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वोर्टेक्स में हवाएं काउंटर क्‍लॉकवाइज (घड़ी की उल्‍टी दिशा) बहती हैं। पोलर वोर्टेक्स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है। पोलर वोर्टेक्स के क्या खतरे हो सकते हैं? भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुकेश अंबानी शामिल होंगे
ट्रम्प 2017 से 2021 के बीच 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं। ट्रम्प के शपथ ग्रहण में भारत से विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा QUAD देशों के विदेश मंत्री भी मौजूद रहेंगे। अमेरिकी उद्योगपतियों में इलॉन मस्क के अलावा, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और सैम ऑल्टमैन मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ——————————————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प आज दूसरी बार बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति:क्या व्हाइट हाउस के पर्दे-कुर्सियां तक बदलवा देंगे; 7 अहम सवालों के जवाब 1980 की बात है। 34 साल के डोनाल्ड ट्रम्प एक अमेरिकी मैगजीन को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया- आप राजनीति के बारे में क्या सोचते हैं? ट्रम्प जवाब देते हैं, “राजनीतिक जीवन निर्दयी होता है, जो काबिल होते हैं वे बिजनेस करते हैं।” यहां पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *