Monday, April 7, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:SBI स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; बिहार हेल्‍थ डिपार्टमेंट में 2619 वैकेंसी निकलीं

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बिहार हेल्‍थ सोसाइटी में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे कौन बना है IPL का सबसे महंगा प्‍लेयर। और टॉप स्टोरी में बात IBPS PO मेन्‍स एडमिट कार्ड और जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन की। करेंट अफेयर्स 1. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू 25 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। ये सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। 26 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में 19 बैठकें होंगी। इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल लिस्‍ट किए गए हैं। 2. ऋषभ पंत IPL के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में शुरू हुआ। ऑक्‍शन के पहले दिन 72 खिलाड़ी बिके। इसमें टीम इंडिया के ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही पंत IPL के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. SBI में स्‍पेशलिस्‍ट कैडर ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्‍पेशलिस्‍ट कैडर ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती निकली है। 21 से 40 साल तक के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 12 दिसंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 85,920 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स sbi.co.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं। 2. बिहार में आयुष डॉक्‍टर्स के 2619 पदों पर भर्ती बिहार स्‍टेट हेल्‍थ सोसाइटी में आयुष डॉक्‍टर्स के 2619 पदों पर भर्ती निकली है। 21 से 37 साल तक के BHMS, BAMS या BUMS डिग्री धारक इस भर्ती के लिए 21 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 32,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स shs.bihar.gov.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. IBPS PO मेन्‍स एग्‍जाम एडमिट कार्ड जारी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने IBPS PO मेन्‍स एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मेन्‍स के लिए क्‍वालिफाई हुए कैंडिडेट्स ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्‍जाम 30 नवंबर को होना है। इसकी मदद से 4,445 पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती की जानी है। IBPS PO Mains एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 2. JNV लेटरल एंट्री टेस्‍ट के रजिस्‍ट्रेशन की कल लास्‍ट डेट जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 के लेटरल एंट्री टेस्‍ट के रजिस्‍ट्रेशन की कल लास्‍ट डेट है। पेरेंट्स कल 26 नवंबर तक navodaya.gov.in पर रजिस्‍ट्रेशन पूरा कर दें। एप्‍लिकेशन करेक्‍शन 27 और 28 नवंबर को होंगे। एंट्रेस टेस्‍ट 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *