Wednesday, July 9, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:ONGC में 2237 पदों पर भर्ती, मेडिसिन में माइक्रो RNA की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात ONGC में अप्रेंटिस के 2237 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात 2024 में मेडिसिन में mRNA की खोज के लिए विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। टॉप स्टोरी में बात गोवा बोर्ड के 12वीं के एग्जाम पोस्टपोन किए जाने की। करेंट अफेयर्स 1. अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल प्राइज
7 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस बार मेडिसिन का नोबेल विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को माइक्रो RNA की खोज के लिए मिला है। दोनों वैज्ञानिक अमेरिकी मूल के हैं। 2. IFS ऑफिसर अजीत विनायक गुप्ते बने जर्मनी में भारत के राजदूत
7 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय ने राजनयिक अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। अजीत विनायक गुप्ते 1991 बैच के IFS ऑफिसर हैं। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. DRDO में 22 पदों पर भर्ती
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO में रिसर्च एसोसिएट (RA) और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 22 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। 2. ONGC के 2237 पदों पर भर्ती
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 2237 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 15 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. गोवा में 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट आगे बढ़ाई गई
गोवा बोर्ड ने अगले साल होने वाले 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी है। अब 12वीं बोर्ड के एग्जाम 1 फरवरी के बजाय 10 फरवरी से 24 फरवरी के बीच होंगे। बोर्ड ने JEE Mains एग्जाम के साथ बोर्ड एग्जाम की डेट क्लैश न हो, इसलिए ये फैसला लिया है। 2. JSSC CGL एग्जाम कैंसिल करने की मांग
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के CGL एग्जाम को कैंसिल किए जाने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो रही है। ये एग्जाम 21 और 22 सितंबर को हुआ था। कैंडिडेट्स का कहना है कि पेपर में कई सवाल रिपीट हुए हैं, जबकि कई स्‍टूडेंट्स पेपर लीक होने का भी आरोप लगा रहे हैं। स्‍‍टूडेंट्स झारखंड के कई इलाकों में टॉर्च लाइट मार्च भी कर रहे हैं। स्‍टूडेंट्स की मांग है कि एग्‍जाम कैंसिल करके मामले की पूरी जांच की जाए। 3. ओडिशा में 16 हजार से ज्यादा टीचर्स की नियुक्ति हुई
5 अक्टूबर को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने प्रदेश में एक साथ 16,009 टीचर्स को नियुक्ति पत्र दिए। जूनियर प्राइमरी और अपर प्राइमरी क्लासेस के लिए इन टीचर्स की नियुक्ति प्रदेश के सभी 30 जिलों में हुई है। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *