जॉब एजुकेशन बुलेटिन:12वीं पास के लिए ऑफिसर की 7510 भर्तियां, यूनियन बैंक में अप्रेंटिस की 2691 वैकेंसी; NEET UG रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात नेशनल बैकवर्ड क्लासेस फायनेंस एंड डेवलपमेंट मिशन में 7510 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महिला दिवस पर नेशनल समिट उद्घाटन की और दिल्ली सरकार में महिला समृद्धि योजना शुरू होने की। टॉप स्टोरी में जानकारी NEET UG रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट की। करेंट अफेयर्स 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला दिवस पर नेशनल समिट का उद्घाटन करेंगी महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार 6 मार्च को घोषणा की कि सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। इसकी थीम ‘नारी शक्ति के साथ विकसित भारत’ होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ‘विकसित भारत में महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ विषय पर एक नेशनल समिट का उद्घाटन होगा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा, 2025 का विशेष महत्व है क्योंकि यह ‘बीजिंग घोषणा और कार्रवाई मंच’ की 30वीं वर्षगांठ है, जो ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है जिसने वैश्विक महिला अधिकार एजेंडे को बदल दिया है। 2. दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने दिल्ली सरकार की तरफ से 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बेहतर हो। इस योजना का लाभ 18 से 60 साल तक की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सलाना आय 3 लाख रुपए से कम है और जो टैक्स नहीं देतीं। इसके अलावा उनके पास कोई सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1.NBCFDM में 7510 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नेशनल बैकवर्ड क्लासेस फायनेंस एंड डेवलपमेंट मिशन (NBCFDM) छत्तीसगढ़ ने सात हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nbcfdmvacancy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, 1 से 3 साल तक का अनुभव, कंप्यूटर नॉलेज जरूरी। आयु सीमा : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : पद के अनुसार 22,750 – 36,760 रुपए प्रतिमाह। 2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन की डेट एक्सटेंड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए बैंक की ओर से ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को एक्सटेंड किया गया है। अब उम्मीदवार 12 मार्च, 2025 तक यूनियन बैंक की वेबसाइट unionbankofindia.co या bfsissc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्टाइपेंड : 15 हजार रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 के लिए अप्लाई करने की आज यानी 7 मार्च आखिरी तारीख है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। NEET UG 2025 के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक ये परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हुए थे। 2.रेलवे ने ग्रुप-सी के सभी पदों पर भर्ती को रद्द किया रेलवे ने ग्रुप-सी में प्रमोशन के जरिए होने वाले सभी सिलेक्शन को रद्द कर दिया है, ऐसी सभी परीक्षाएं जिनका रिजल्ट 4 मार्च 2025 तक नहीं आया है, वे सभी भर्तियां रद्द कर दी गई हैं। हाल के दिनों में डिपार्टमेंटल सिलेक्शन में कई गड़बड़ियों को रेलवे ने माना है और रेलवे ने डिपार्टमेंटल एग्जाम और जनरल एग्जाम के पूरे प्रोसेस और स्ट्रक्चर पर फिर से विचार करने का फैसला लिया है। रेलवे ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि जब तक कोई अगला नोटिस जारी नहीं किया जाता, तब तक सिलेक्शन प्रोसेस शुरू नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने जोनल मैनेजर को भेजे नोटिस में कहा, सिलेक्शन के लिए अगला नोटिस जारी जब तक नहीं होगा तब तक इस पर कोई भर्ती नहीं होगी। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…