Sunday, March 9, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 1000 पदों पर वैकेंसी; JEE Mains सेशन 2 के रजिस्‍ट्रेशन शुरू

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात राजस्थान विद्युत विभाग और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के स्पेस मिशन के बारे में। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात GATE 2025 एग्जाम और JEE मेन्स सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन की। करेंट अफेयर्स 1. ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे शुभांशु शुक्ला इंडियन एयरफोर्स (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को NASA के एग्जियम मिशन के लिए चुना गया है। वे स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। शुभांशु एग्जियम मिशन 4 के लिए पायलट चुने गए हैं। वे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे। ये मिशन 14 दिन तक चलेगा और यह भारत का अंतरिक्ष में पहला मैन्ड मिशन है। 2. सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड BCCI सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अवॉर्ड देने जा रहा है। तेंदुलकर को यह अवॉर्ड शनिवार, 1 फरवरी को BCCI के हेड ऑफिस में वार्षिक समारोह में दिया जाएगा। तेंदुलकर यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें क्रिकेटर होंगे। 51 साल के तेंदुलकर ने भारत के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं, जबकि 463 वनडे में उनके नाम 18,426 रन हैं। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. राजस्थान विद्युत विभाग में 271 पदों पर भर्ती राजस्थान सरकार की ओर से विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर और जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2025 तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में फुल टाइम 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। एज लिमिट : सैलरी : लेवल-10 के अनुसार 33,800 रुपए प्रतिमाह। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर। फीस : 2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1000 पदों पर भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. 24 फरवरी तक JEE मेन्स सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन कराएं NTA ने JEE मेन्स सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। ये प्रोसेस 24 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए कैंडिडेट्स jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। JEE मेन्स सेशन 2 एग्जाम 1 से 8 अप्रैल के बीच हो सकता है। 2. कल से GATE 2025 एग्जाम शुरू कल यानी 1 फरवरी से GATE 2025 के एग्जाम्स शुरू हो रहे हैं। ये एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी को होगा। कैंडिडेट्स gate2025.iitr.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा IIT रुड़की ने प्रयागराज में होने वाले एग्जाम का सेंटर बदल दिया है। अब ये कैंडिडेट्स लखनऊ के सेंटर्स पर एग्जाम देंगे। इन स्टूडेंट्स के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *