Thursday, April 17, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 497 पदों पर भर्ती; रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए 190 वैकेंसी

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात यूपी आंगनवाड़ी और रेलवे अप्रेंटिस की भर्तियों की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे कौन बना है विमेंस T20 वर्ल्‍ड कप का प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और टॉप स्टोरी में जानकारी यूपी मदरसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की। करेंट अफेयर्स 1. न्‍यूजीलैंड ने जीता विमेंस T20 वर्ल्ड कप 20 अक्टूबर को ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। न्‍यूजीलैंड की अमेलिया केर प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं। 2. प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति बने 20 अक्टूबर को प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के 8वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उनके साथ 109 कैबिनेट मेंबर्स ने भी शपथ ली है। सुबिआंतो ने नई कैबिनेट को इंडोनेशिया के झंडे के रंग के आधार पर ‘रेड एंड व्हाइट कैबिनेट’ नाम दिया है। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 497 पदों पर भर्ती यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 497 पदों पर भर्ती निकली है। 18 से 35 साल के 12वीं पास कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 5 नवंबर तक अप्‍लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 8,000 रुपए तक स्‍टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट्स balvikasup.gov.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं। 2. रेलवे में अप्रेंटिस के 190 पदों पर भर्ती
कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन की 190 अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की आज लास्‍ट डेट है। 18 से 25 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आज 21 अक्‍टूबर रात 12 बजे तक इस भर्ती के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 4 हजार से 5 हजार रुपए तक स्‍टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट्स konkanrailway.com पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. यूपी में मदरसे बंद करने के सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में मदरसे बंद करने के सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यूपी और त्रिपुरा सरकार के उस आदेश पर भी रोक लगाई जिसमें मदरसों के बच्‍चों को सरकारी स्कूल में ट्रांसफर किया जाना था। दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी NCPCR ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा पर ज्‍यादा जोर दिया जाता है, जबकि ऐसे 1 करोड़ 25 लाख से ज्‍यादा बच्‍चे बुनियादी शिक्षा से दूर हैं। 2. इंडिया पोस्‍ट GDS भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्‍ट जारी डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्‍ट जारी कर दी है। कैंडिडेट्स indiapostgdsonline.gov.in पर मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती की मदद से 44,228 GDS पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *