Tuesday, April 29, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में 1024 भर्तियां, DRDO में फेलोशिप का मौका; कोटा में NEET स्टूडेंट का सुसाइड

Share News

नमस्कार टॉप जॉब्स में आज बात बिहार में 1024 पदों पर निकली वैकेंसी की और DRDO में निकली फेलोशिप की। करेंट अफेयर्स में बात IAF, एयर मार्शल और आर्मी कमांडर बदलने की। टॉप स्टोरी में बात FMGC रजिस्ट्रेशन और कोटा में NEET की परीक्षा से पहले हुए एक और सुसाइड की। 1.नर्मदेश्वर IAF के नए चीफ होंगे, एयर मार्शल, आर्मी कमांडर भी बदले पहलगाम हमले के बाद बने तनाव के बीच भारतीय सेना में बड़े बदलाव किये हैं। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायुसेना (IAF) के नए वाइस चीफ बनाए गए हैं। वे 1 मई को एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर की जगह लेंगे। धारकर 30 अप्रैल को अपने पद से रिटायर्ड हो रहे हैं। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा नॉर्दन आर्मी कमांडर बनाए गए हैं। वे लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार की जगह पद संभालेंगे। भारतीय सेना की नॉर्दन आर्मी के पास जम्मू-कश्मीर के पश्चिम में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और पूर्व में लद्दाख से लगने वाली चीन बॉर्डर की रक्षा की जिम्मेदारी होती है। इनके अलावा, तीनों सेनाओं के कॉर्डिनेशन के लिए बने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) में भी नए चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CISC) की नियुक्ति होगी। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 1 मई से CISC पद का कार्यभार संभालेंगे। वे 30 अप्रैल को रिटायर्ड होने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू की जगह लेंगे। 2.आर आश्विन, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश समेत 71 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 28 अप्रैल को 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए। साल की पहली पद्म सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सेरेमनी में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण दिया गया। वहीं कुवैत की योग टीचर शेखा अली को भी चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में साउथ फिल्मों के एक्टर अजीत और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया। अवॉर्ड उनकी पत्नी फरीदा ने लिया। सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। इनमें शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1.बिहार में 1024 पदों पर भर्ती बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी ने 1024 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकाली है। यह भर्ती राज्य के 8 विभागों के लिए की जा रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : इन विभागों में होगी भर्ती : (असिस्टेंट इंजीनियर, असैनिक) असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल): असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) : नगर विकास एवं आवास विभाग: 04 पद एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री। एज लिमिट : सैलरी :
लेवल – 9 के अनुसार ग्रेड पे – 5400 रुपए एग्जाम में कैटेगरी वाइज इतने मार्क्स जरूरी : फीस : 2.DRDO में रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO में 12 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए हैं। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
एमई, एमटेक, नेट/गेट के साथ एमएससी, बीई, बीटेक की डिग्री एज लिमिट : स्टाइपेंड : सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू बेसिस पर ऐसे करें आवेदन : इंटरव्यू का पता :
डिफेंस जियोइंफॉर्मेटिक्स रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट (DGRE)
हिम परिसर, प्लॉट नं – 10, सेक्टर – 37 ए, चंडीगढ़ – 160036 (UT) अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1.NBEMS ने FMGC रजिस्ट्रेशन शुरू किए नेशनल बोर्ड ऑफ इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने शुरू फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) 2025 जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही NBEMS ने एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। FMGE के लिए रजिस्ट्रेशन 17 मई तक जारी ओपन रहेंगे। ये परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट जारी करने की टेंटटिव डेट 26 अगस्त होगी। 2.UPSC NDA और NA रिजल्ट जारी संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) और नेवल अकादमी (NA) I का रिटन एग्जाम का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। रिजल्‍ट आज 28 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार NDA, NA I परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्‍ट वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसमें ।7,840 कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास हुए । अब SSB इंटरव्‍यू देना होगा इसके साथ ही कंबाइंड डिफेंस सर्विस यानी UPSC CDS 2025 परीक्षा का रिजल्‍ट भी जारी किया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी मेरिट लिस्‍ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 3.कोटा में एक और NEET स्टूडेंट का सुसाइड कोटा में एक और नीट स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। परीक्षा से 5 दिन पहले कटिहार (बिहार) जिले का रहने वाला स्टूडेंट पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला। 11th क्लास का स्टूडेंट था। ये एक हफ्ते में होने वाली दूसरी घटना है। ये घटना 28 मार्च को रात साढ़े 9 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके की है। जवाहर नगर थाना अधिकारी राम लक्ष्मण ने बताया- स्टूडेंट तमीम इकबाल (16) करीब 20 दिन पहले ही कोटा में नीट की तैयारी करने आया था। तलवंडी इलाके में पीजी में रह रहा था। एक कमरे में दो स्टूडेंट रहते थे। रात में इकबाल ने दरवाजा नहीं खोला तब दूसरे स्टूडेंट ने अपने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो इकबाल पंखे के फंदे से लटका हुआ था। सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *