Friday, July 18, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:इंडियन बैंक में 300 पदों पर भर्ती; NEET UG काउंसलिंग का राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

Share News

नमस्‍कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात इंडियन बैंक में ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती और ITBP में कॉन्स्टेबल के 17 पदों पर निकली भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बात माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाले 5 साल के तेगबीर सिंह के रिकॉर्ड की। टॉप स्‍टोरी में NEET UG काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट में राउंड 1 के रिजल्ट और SSC CGL टियर 1 एग्जाम के एडमिट कार्ड की। करेंट अफेयर्स 1. महाराष्ट्र UPS को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना
महाराष्ट्र सरकार ने 25 अगस्त को प्रदेश में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने की मंजूरी दे दी। सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया। अब महाराष्ट्र UPS लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 24 अगस्त को केंद्र सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (NPS) में सुधार कर UPS लागू करने की घोषणा की थी। 2. तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो फतह करने का रिकॉर्ड बनाया
पंजाब के रोपड़ के 5 साल के तेगबीर सिंह ने माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब के डायरेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस यानी DGP गौरव यादव ने 26 अगस्त को सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी। माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। ये 19,340 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर है। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. इंडियन बैंक में 300 पदों पर भर्ती
इंडियन बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 सितंबर, 2024 है। कैंडिडेट्स इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सैलरी : 2. ITBP में सब इंस्पेक्टर के 17 पदों पर भर्ती
इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सब-इंस्पेक्टर के 17 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 26 अगस्त, 2024 है। कैंडिडेट्स ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : फिजिकल एफिशिएंसी : सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG सीट अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट जारी किया
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG एग्जाम के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 26,109 कैंडिडेट्स को एलिजिबिलिटी के आधार पर MBBS और BDS सीटें दी गई हैं। ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले सभी 17 कैंडिडेट्स को AIIMS दिल्ली की MBBS सीट मिली है। कैंडिडेट्स को अलॉटेड कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए 29 अगस्त तक का समय दिया गया है। 2. AYUSH UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
AYUSH सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। NEET UG दे चुके कैंडिडेट्स BAMS, BHMS, BSMS जैसे सभी AYUSH कोर्सेज में एडमिशन के लिए 28 अगस्त से 2 सितंबर के बीच ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 3. SSC ने CGL टियर 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने CGL एग्जाम टियर 1 के लिए रीजन वाइज एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के 7 राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। 4. बिहार में पुलिस भर्ती के 21 हजार से ज्यादा पदों का एग्जाम देने आए करीब 18 लाख स्टूडेंट्स
बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान नालंदा के बिहार शरीफ में परीक्षा देकर लौटे कैंडिडेट्स की भारी भीड़ का वीडिओ वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन का है। यहां 25 सेंटर्स पर एग्जाम हुआ था। एग्जाम देने के बाद पलामू एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पर कैंडिडेट्स इकट्ठा हुए थे। 21,391 पदों पर भर्ती के लिए लगभग 17.87 लाख लोगों ने एग्जाम दिया है। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें… ​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *