Sunday, July 20, 2025
Latest:
Jobs

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:आयुर्वेदिक साइंस इंस्टिट्यूट में LDC की भर्तियां; जामिया में असिस्‍टेंट प्रोफेसर्स की वैकेंसी; JNU UG एडमिशन के रजिस्ट्रेशन शुरू

Share News

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस में 394 पदों पर भर्ती की और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 306 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात पीएम मोदी को मिलने वाले ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की और टॉप स्टोरी में जानकारी JNU में UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की। करेंट अफेयर्स 1. पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला 8 जुलाई को ब्राजील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया। 2. BMW इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO बने हरदीप सिंह बरार 8 जुलाई BMW ग्रुप इंडिया ने हरदीप सिंह बरार को प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO नियुक्त करने की घोषणा की। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. CCRAS में 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस यानी CCRAS में LDC और स्टेनोग्राफर सहित 394 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो रही है। उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 2. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 306 पदों पर भर्ती जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य के 306 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : फीस : एज लिमिट : सैलरी : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. JNU में UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए अंडर ग्रेजुएट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी यानी COP प्रोग्राम्स में एडमिशन की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए NTA रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ लॉग इन करना होगा। JNU UG एडमिशन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की लास्ट डेट 15 जुलाई है। कैंडिडेट्स 16 से 17 जुलाई तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को पब्लिश होने की संभावना है। 2. दिल्ली सरकार ने राज्य में 18,966 स्मार्ट क्लासरूम बनाने की मंजूरी दी दिल्ली सरकार ने राज्य में 18,966 अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि 5 चरणों में कक्षा 9 से 12 के लिए 18,966 अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। इससे 2029-30 तक स्मार्ट क्लासरूम की कुल संख्या 21,412 हो जाएगी। इस पहल के लिए 900 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने मार्च में अपने कुल बजट 1 लाख करोड़ का सबसे ज्यादा हिस्सा 19,291 करोड़ यानी 19.29% एजुकेशन सेक्टर को आवंटित किया था। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें… ————————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *