Friday, July 18, 2025
Latest:
Business

जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6,506 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू सालाना 5% बढ़कर ₹40,986 करोड़; प्रति शेयर ₹21 डिविडेंड देगी कंपनी

Share News

भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 6,506 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 4.7% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 6,212 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 40,986 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 5.1% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी Q2 FY23-24 में टेक कंपनी ने 38,994 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू होता है। 21 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी इंफोसिस इंफोसिस के बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 21 रुपए के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। FY25 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस ​​​​​का प्रॉफिट 5% बढ़ा सालाना आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… तिमाही आधार पर मुनाफा 2.2% बढ़ा वहीं, पिछली तिमाही (Q1FY-25) में कंपनी ने 39,315 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। इस दौरान कंपनी को 6,368 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 4.2% और मुनाफा में 2.2% की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही आधार पर इंफोसिस की टोटल इनकम 4% बढ़ी नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… 6 महीने में 39.13% चढ़ा इंफोसिस का शेयर इंफोसिस का शेयर आज (गुरुवार, 17 अक्टूबर) को 2.84% की तेजी के बाद 1,974 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 1.13% चढ़ा है। 6 महीने में शेयर 39.13% और एक साल में 36.89% चढ़ा है। वहीं, इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक शेयर में 27.28% की तेजी रही है। कंपनी का मार्केट कैप 8.16 लाख करोड़ रुपए है। नंदन नीलेकणि ने 21,000 रुपए में की थी कंपनी की शुरुआत 1981 में स्थापित, इंफोसिस एक NYSE लिस्टेड ग्लोबल कंसलटिंग और आईटी सर्विसेज कंपनी है। 250 डॉलर (आज के हिसाब से करीब 21,000 रुपए) की पूंजी से कंपनी की शुरुआत हुई थी। आज इसका मार्केट कैप 7.28 लाख करोड़ रुपए है। 40 साल पुरानी कंपनी के 56 से अधिक देशों में 1800 से ज्यादा ग्राहक है। इसकी दुनियाभर में 13 सब्सिडियरी कंपनियां है। कंपनी के फाउंडर नंदन एम. नीलेकणि है। CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सलील पारेख है। डी सुंदरम लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *