Thursday, July 3, 2025
Latest:
International

चीन के शंघाई में शक्तिशाली तूफान बेबिनका का खतरा:75 साल में सबसे ताकतवर, सैकड़ों उड़ानें रद्द; चीन में 15 दिन में दूसरा तूफान

Share News

चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक देने वाला है। बेबिनका पिछले 75 सालों में (1949 के बाद से) शंघाई आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। फिलहाल ये शंघाई से 400 किमी दूर ईस्ट चाइना सी में मौजूद है। तूफान की वजह से हवाओं की रफ्तार 144 किमी/घंटा तक है, जो रविवार देर रात 155 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इसे शक्तिशाली तूफानों की कैटेगिरी 1 में रखा गया है। तूफान से निपटने की तैयारियों के चलते चीन ने सैकड़ों फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। ये तूफान सोमवार देर रात शंघाई के तट से टकराएगा। शंघाई से अब तक लगभग 10 हजार लोगों को निकाला गया है। तूफान बेबिनका की वजह से 254 मिमी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने तूफान से निपटे के लिए तैयारियां शुरु कीं
शंघाई प्रशासन ने तूफान से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरु कर दिए है। चीनी मौसम विभाग ने शंघाई में रेड अलर्ट जारी किया है। शंघाई में सोमवार को कुछ घंटों के लिए रेल सेवाओं को बंद रखा जाएगा। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बाजार को बंद कर दिया गया है। शंघाई में आखिरी बार 2022 में तूफान मुइफा आया था। ये चीनी प्रांत झेनजियांग से 300 किमी की दूरी से उठा था। इसके अलावा चीन ने शंघाई से दूर सभी जहाजों को बंदरगाह पर आने के लिए कहा है। शंघाई के अलावा पड़ोसी प्रांत झेजियांग में जहाजों को वापस बुला लिया गया है। 9 सितंबर को चीन में आया था तूफान यागी
साउथ चाइना सी से उठा सुपर तूफान यागी 9 सितंबर को चीन के दक्षिणी तट से टकराया था। इसने चीन के हैनान प्रांत में दस्तक दी थी। तूफान की वजह से हैनान के 4 लाख लोगों को अपना घर छोड़ पड़ा। जब ये चीन के तट टकराया उस वक्त इसकी रफ्तातर तकरीबन 250 किमी/घंटा थी। ये इस का दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान थाा चीन के बाद यागी वियतनाम की तरफ बढ़ा था, जहां इसने भारी तबाही मचाई। तूफान की वजह से वियतनाम को भारी बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा। इसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता है। शंघाई में 1949 में आया था ग्लेरिया तूफान
शंघाई में आने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान ग्लेरिया था, जो सन 1949 में आया था। उस वक्त इस तूफान की वजह से 144 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। ये खबर भी पढ़ें… चीन के दक्षिणी तट से टकराया सुपर तूफान यागी:हैनान प्रांत से 4 लाख लोगों को हटाया, 250 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं साउथ चाइना सी से उठा सुपर तूफान यागी चीन के दक्षिणी तट से टकरा गया है। तूफान ने चीन के हैनान प्रांत में दस्तक दी है। इसकी वजह से हैनान के 4 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। तूफान यागी भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे हैनान के वेनचांग शहर से टकराया। सुपर तूफान की वजह से 250 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। यागी इस साल दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान है। इसकी वजह से हैनान में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा रेल और बोट सेवाएं भी रोक दी गई हैं। प्रभावित इलाकों में सभी पार्कों को बंद कर दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *