Wednesday, July 9, 2025
Latest:
Sports

गॉल टेस्ट: दूसरे दिन लंच तक श्रीलंका 402/5:कामिंडू मेंडिस शतक के करीब; ग्लेन फिलिप्स को 3 विकेट

Share News

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरा मुकाबले के दूसरे दिन लंच तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 402 रन बना लिए है। कामिंडू मेंडिस 93 रन बनाकर नाबाद है। शुक्रवार को टीम ने पहले दिन के स्कोर 306/3 से आगे खेलना शुरू किया। अनुभवी एंजलो मैथ्यूज 88 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 44 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दूसरे दिन, पहला सेशन
मैच के पहले दिन श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। टीम से दिनेश चांदीमल ने सेंचुरी लगाई, वहीं एंजलो मैथ्यूज और कमिंडु मेंडिस ने फिफ्टी लगाई। दूसरे दिन की शुरुआत में एंजेलो मैथ्यूज और कमिंडू मेंडिस ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 107 रन जोड़े।मैथ्यूज का विकेट लेकर फिलिप्स ने साझेदारी तोड़ी, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डी सिल्वा ने मेंडिस के साथ मिलकर 74 रन जोड़े। 44 रन के स्कोर पर डी सिल्वा को फिलिप्स ने आउट किया। न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 3 और कप्तान टिम साउदी ने 1 विकेट लिया। जबकि दिमुथ करुणारत्ने 46 रन बनाकर रन आउट हुए। पहला टेस्ट जीतकर श्रीलंका ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए रखी है। पहले सेशन में स्कोर सेंचुरी पार श्रीलंका ने पहले बैटिंग चुनी, लेकिन पहले ही ओवर में पाथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। निसांका 1 ही रन बना सके और साउदी की बॉल पर कॉट बिहाइंड हो गए। यहां से करुणारत्ने ने विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के साथ पार्टनरशिप की। दोनों सेंचुरी पार्टनरशिप की और पहले सेशन में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। दूसरे सेशन में करुणारत्ने आउट श्रीलंका ने 102/1 के स्कोर से दूसरे सेशन में अपनी पारी आगे बढ़ाई। करुणारत्ने ज्यादा देर टिक नहीं सके और खराब कम्यूनिकेशन के कारण रनआउट हो गए। उन्होंने 109 बॉल पर 4 चौके लगाए और 46 रन बनाए। उनके बाद चांदीमल ने एंजलो मैथ्यूज के साथ मिलकर टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया। दूसरा सेशन खत्म होने से पहले ही चांदीमल ने अपनी सेंचुरी भी पूरी कर ली। तीसरे सेशन में मेंडिस की फिफ्टी श्रीलंका ने 194/2 के स्कोर से तीसरे सेशन में खेलना शुरू किया। चांदीमल 116 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी के साथ उनकी मैथ्यूज के साथ 97 रन की पार्टनरशिप टूट गई। मैथ्यूज ने फिर कमिंडु मेंडिस के साथ मिलकर टीम को 306 रन तक पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मैथ्यूज 78 और कमिंडु 51 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम से कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस और निशान पेरिस जैसे बैटर्स का आना बाकी है। कमिंडु मेंडिस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑलराउंडर कमिंडु मेंडिस ने दूसरे टेस्ट में फिफ्टी लगाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह डेब्यू से लगातार 8 टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बने। उनके नाम 8 टेस्ट की 13 पारियों में 4 सेंचुरी और 5 फिफ्टी हैं। कमिंडु ने पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ा, जिनके नाम डेब्यू के बाद लगातार 7 टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *