Wednesday, April 30, 2025
Latest:
Sports

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से रोका किया:जल्द ही शादी करेंगे; इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल

Share News

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का यूपी के मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से रिश्ता पक्का हुआ है। दोनों जल्दी ही सगाई और फिर शादी करने वाले हैं। हालांकि, रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह और भाई सोनू सिंह ने रोका और सगाई की खबरों से इनकार किया है। जबकि उनके करीबी रिश्ता पक्का बता रहे हैं। रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वे 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराया था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में रिंकू सिंह
ऑलराउंडर रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू
रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं। —————————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद BCCI के 10 सख्त नियम टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को अब घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। सीरीज के दौरान वे न तो विज्ञापन कर पाएंगे और न ही फैमिली के साथ सफर। खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस सेशन में रहना भी अब जरूरी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *