Tuesday, July 8, 2025
Latest:
Sports

क्रिकेटर यश दयाल पर FIR, बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे:पीड़िता बोली- मेंटली टूटी, सुसाइड की कोशिश की, लेकिन अब आत्मसम्मान के लिए लड़ना जरूरी

Share News

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार की देर शाम रेप की FIR दर्ज हो गई। गाजियाबाद की युवती ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़ित ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने एक हफ्ते पहले युवती के बयान दर्ज किए। हालांकि पुलिस की नोटिस के बाद भी क्रिकेटर यश दयाल ने अभी तक अपना बयान नहीं रिकॉर्ड कराया है। गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- पीड़ित की शिकायत पर क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का जल्द मेडिकल कराया जाएगा। पढ़िए पीड़िता की हूबहू FIR पीड़िता ने बताया- मैं इंदिरा नगर के एक अपार्टमेंट में रहती हूं। मेरी शिकायत यश दयाल के खिलाफ है, जो कि एक क्रिकेटर हैं। मैं उनके साथ पिछले 5 साल से रिलेशन में थी। यश ने शादी का झूठा वादा कर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मुझे अपने परिवार से मिलवाया। उन्होंने मुझे बहू के समान दर्जा दिया। मैंने इस रिश्ते को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ निभाया। लेकिन, सच्चाई यह थी कि उन्होंने इस रिश्ते को सिर्फ शारीरिक और भावनात्मक शोषण के लिए इस्तेमाल किया। जब भी मैंने उनके धोखेबाजी और दूसरी लड़कियों से संबंध पर शंका दिखाई। तो उन्होंने मेरे साथ शारीरिक हिंसा की। फिर माफी मांगकर मुझे बहलाया। लेकिन इस व्यवहार से मैं इमोशनली टूट गई। मेरा कॉन्फिडेंस कमजोर हो गया। उसने मुझे इकॉनामिकली और मेंटली अपने पर निर्भर कर लिया। मैं लंबे समय तक डिप्रेशन में रही। मैंने अपना इलाज भी करवाया। लेकिन नार्मल जिंदगी जीना मुश्किल हो गया है। मैंने कई बार सुसाइड की भी कोशिश की। क्योंकि मेंटल पेन मैं नहीं झेल पा रही हूं। लेकिन यश और इनका परिवार झूठी सांत्वना देते रहे कि इस घर में तुम्ही आओगी और बहलाते रहे। पीड़िता ने एफआईआर में लिखा- मुझे यह भी पता चला कि मेरे साथ रहते-रहते भी अन्य लड़कियों के साथ समान रिश्ते में शामिल थे। यह जानकर गहरा मानसिक आघात लगा। मैं पूरी तरह से टूट गई। मैंने मुश्किल से खुद को संभाला। मैंने सब कुछ भगवान के इंसाफ पर छोड़ दिया। लेकिन, सारा सच जानने के बाद मुझे सच और आत्म-सम्मान के लिए लड़ना आवश्यक हो गया। मैं नफरत नहीं सिर्फ न्याय मांग रही हूं। मेरी आवाज सुनी जाए। जब सिस्टम सच के साथ खड़ा होता है, तब हर चुप रहने वाली लड़की को ताकत मिलती है। मेरे पास आवश्यक साक्ष्य (चैट, वीडियो, कॉल फोटो) भी हैं। जो हमारे रिश्ते को दिखाते हैं। मैं उन्हें प्रस्तुत करने को तैयार हूं। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… पीड़ित बोली- 2019 में हुई थी दोस्ती
पीड़ित लड़की ने कहा- मेरी 2019 में सोशल मीडिया पर यश दयाल से बात हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बात होने लगी, फिर उसने मुझसे शादी करने की बात कही। फिर कुछ दिन मेरे साथ रिलेशन बनाए। यश ने मेरे साथ शादी करने की बात कहकर बेंगलूरु में मुझे लंबे समय तक साथ रखा। दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर गया। मेरे साथ संबंध बनाए। जब भी मैं शादी की बात कहती तो वह अपने करियर की बात कहकर कहता था कि पहले थोड़ा सेटल हो जाऊं। एक माह पहले यश ने ब्लॉक किया
पीड़िता ने पुलिस काे बताया- यश दयाल पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले व्यवहार बदल गया और अनदेखी करने लगे। एक महीने पहले सोशल मीडिया अकाउंट और वॉट्सऐप से ब्लॉक कर दिया। पिछले 5 सालों में वह जहां भी ट्रिप पर जाते तो मुझे साथ भी ले जाते थे।अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाते थे। एक महीने पहले साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की। पीड़िता ने X पर पोस्ट कर योगी से मदद मांगी थी
पीड़ित युवती ने 21 जून को IGRS पर शिकायत की थी। इसके बाद उसने 25 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इसमें उसने यश दयाल के साथ फोटो भी पोस्ट की थी। पीड़ित ने इस पोस्ट में यूपी के CM आदित्यनाथ से मदद मांगी है। उसने लिखा- यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे। महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया है। पीड़ित ने चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए। 14 जून 2025 को युवती ने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगे की यह कार्रवाई होगी पहले भी विवादों में रहे यश दयाल
यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।’ IPL विजेता 2 टीमों का हिस्सा रहे दयाल
यश दयाल IPL में अपने वैरिएशंस के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले दयाल नई गेंद और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में माहिर हैं। वे IPL में अब तक 43 विकेट ले चुके हैं। दयाल 2 अलग-अलग टीम से IPL टाइटल जीत चुके हैं। IPL में 5 छक्के खाने के बाद चर्चा में आए थे दयाल
यश दयाल पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दयाल को अपने खेमे में शामिल किया। तब दयाल ने 15 विकेट झटके, इनमें एमएस धोनी का वह विकेट भी शामिल रहा, जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लिया था। उसी विकेट की बदौलत RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उस विकेट का ईनाम यश दयाल को मेगा ऑक्शन में मिला, जब उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। 2025 के 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 13 विकेट लिए। …………………………….. यश दयाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… यश दयाल ने युवती को लिखा था- ‘हाय लव’: दूसरी से कहा- काश आप गर्लफ्रेंड होती क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि यश दयाल फेम और पैसे से लड़कियों को अपने झांसे में लेता है। इसके बाद उनका यौन शोषण करता है। पीड़िता के 3 साल पहले के सोशल मीडिया पोस्ट पर यश दयाल का कमेंट वायरल हो रहा है। वहीं, यश दयाल की दूसरी युवती से की गई पर्सनल चैट भी सामने आई है। पूरी खबर पढ़िए गाजियाबाद की पीड़िता बोली- क्रिकेटर यश दयाल के पिता झूठ बोल रहे,15 दिन उनके घर रही यश दयाल का कई लड़कियों से संबंध है। यह शक मुझे पहले से था, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। अचानक से 17 अप्रैल को यश से बात करने वाली एक लड़की ने मुझे फोन किया। उसने यश के धोखेबाज होने और अन्य लड़कियों से बात करने के प्रूफ दिए।ये कहना है क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली गाजियाबाद की युवती का। पीड़िता ने दैनिक भास्कर से अपनी आपबीती बताई। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *