क्या IPL ऑक्शन में टूटेगा ₹30 करोड़ का बैरियर:पंत, राहुल जैसे प्लेयर उतरेंगे, सबसे महंगे स्टार्क पर भी बोली लगेगी; नीलामी कल
IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा। इवेंट सऊदी अरब के जेद्दा में है। ऑक्शन में 577 खिलाड़ी हैं, हालांकि 10 टीमों में 204 प्लेयर्स की ही जगह खाली है। ऋषभ पंत, केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम भी नीलामी में उतरेंगे, जिनके लिए टीमें 20 से 30 करोड़ रुपए भी खर्च कर सकती हैं। पिछले ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सबसे महंगे रहे थे। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता ने खरीदा था। स्टार्क भी इस बार नीलामी में होंगे। उनके साथ अर्शदीप सिंह, सैम करन और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों पर भी 15 से 20 करोड़ रुपए की बोली लग सकती है। मेगा ऑक्शन में कभी 16 करोड़ रुपए की बोली नहीं लगी IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में ही सामने आए। टूर्नामेंट इतिहास में 5 मेगा ऑक्शन हुए और कभी भी बोली 16 करोड़ रुपए को छू नहीं सकी। 2022 में ईशान किशन 15.25 करोड़ और 2011 में गौतम गंभीर 14.9 करोड़ रुपए में बिके थे। दोनों मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इनके अलावा बाकी 3 मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली 12 और 14 करोड़ रुपए तक ही पहुंची। टॉप-5 प्लेयर्स, जो मेगा ऑक्शन में सुपरस्टार बन सकते हैं… 1. ऋषभ पंत: तोड़ सकते हैं 30 करोड़ का बैरियर 2. अर्शदीप सिंह: सबसे महंगे गेंदबाज बन सकते हैं 3. जोस बटलर: सबसे महंगे विदेशी बन सकते हैं 4. ग्लेन मैक्सवेल: जितनी बार ऑक्शन में उतरे, उतनी बार ज्यादा कीमत मिली 5. केएल राहुल: मुंबई-गुजरात लुटा सकती हैं करोड़ों ऑक्शन में चौंका सकते हैं श्रेयस-स्टार्क श्रेयस अय्यर: कोलकाता को कप्तानी में चैंपियन बना चुके मिचेल स्टार्क: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं