Wednesday, March 12, 2025
Latest:
Business

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा:इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम पेमेंट के नियम बदले; आज से हुए 4 बदलाव

Share News

नया महीना यानी मार्च अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है। म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम बदल गए हैं। मार्च महीने में होने वाले 4 बदलाव… 1. कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए महंगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं। पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 6 रुपए बढ़कर ₹1913 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1907 थे। मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है। 2. म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स में 10 लोगों को नॉमिनी बना सकेंगे मार्केट रेगुलेटर ‘सेबी’ ने म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। निवेशक अब डीमैट अकाउंट्स या म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में 10 व्यक्तियों को नॉमिनी बना सकता है। इनका मकसद क्लेम न किए गए एसेट्स को कम करना और इंवेस्टमेंट्स के बेहतर मैनेजमेंट को बढ़ावा देना है। 3. इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम बदले बीमा नियामक इरेडा ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को ‘बीमा-ASBA’ नामक एक नई सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। इस सुविधा के तहत पॉलिसी खरीदने वाला व्यक्ति बीमा प्रीमियम की राशि को अपने बैंक खाते में ब्लॉक कर सकता है। यह पैसा तभी काटा जाएगा जब बीमा पॉलिसी जारी की जाएगी। अभी जब कोई व्यक्ति बीमा खरीदता है, तो उसे पहले प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन इस नए बीमा-ASBA सुविधा के तहत, ग्राहक को पहले भुगतान नहीं करना होगा। इसके लिए कस्टमर्स के बैंक खाते से प्रीमियम की राशि रिजर्व (ब्लॉक) कर दी जाएगी और यदि बीमा कंपनी ग्राहक के आवेदन को स्वीकार कर लेती है, तभी यह पैसा खाते से काटा जाएगा। अगर पॉलिसी अप्रूव नहीं होती है, तो पैसा खाते में सुरक्षित रहेगा और कटेगा नहीं। 4. पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट वाले KYC करा लें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर 2 साल से ज़्यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है। बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। बैंक ऐसे अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट कर सकता है यानी बंद कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक खाता एक्टिव रहे तो इसके लिए आपको KYC अपडेट करा लेना है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 1 मार्च को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है, तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। …………………………………… कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़े…. गोल्ड ₹1,537 गिरकर ₹84,056 पर:सोना 10 दिन में ₹2,677 सस्ता हुआ; चांदी ₹1,568 सस्ती होकर ₹93,480 किलो पर सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 फरवरी (शुक्रवार) को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,537 रुपए गिरकर 84,056 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 85,593 रुपए पर था। वहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से अब तक 2,677 रुपए गिरा है। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़े….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *