केरल में बॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत
केरल से एक दर्दनाक खबर सामने आयी हैं। जहां एक लड़के ने अपनी प्रेमिका के सात बर्बरता की जिसके बाद लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गयी। केरल के कोच्चि जिले में कुछ दिन पहले ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार हुई 19 वर्षीय लड़की की शुक्रवार को चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: और मजबूत होंगे भारत और नेपाल के रिश्ते, एडिशनल सेक्रेटरी अचानक क्यों पहुंचे काठमांडू, प्रभासाक्षी से विदेश मंत्रालय ने बताया
लड़की सोमवार को चोट्टानिकारा स्थित अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। बाद में उसे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर)पर रखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई।’’
इसे भी पढ़ें: Tata ने अपनी Sierra Car से हटाया पर्दा, साल के अंत तक लॉन्च होने की संभावना
उन्होंने बताया कि आरोपी ब्वॉयफेंड (उम्र करीब 20 साल) को मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। चोट्टानिकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम पूरा होने तथा संबंधित चिकित्सकों का बयान दर्ज होने के बाद युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। प्रारंभ में पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उत्पीड़न और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार उसने (आरोपी) स्वीकार किया है कि वह 26 जनवरी की रात को पीड़िता के घर गया था और उनके बीच झगड़ा हुआ था।