कार्ड के जरिए GPay से पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा:बिजली बिल और DTH रिचार्ज जैसी यूटिलिटी सर्विस के लिए 1% तक प्लेटफॉर्म फीस
डिजिटल पेमेंट ऐप गूगल-पे से यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर अब एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। यूजर्स को अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली बिल भरने, DTH रिचार्ज, फास्टैग रिचार्ज जैसी सर्विस के लिए पेमेंट करने पर 0.5 से 1% प्लेटफॉर्म फीस देना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर को कन्वीनियंस फीस पर GST चार्ज भी देना होगा। इससे पहले 2023 में गूगल-पे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज लेने का ऐलान किया था। अभी गूगल-पे से मोबाइल रिचार्ज करने पर यूजर्स को 3 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है। वहीं, फोन-पे से रिचार्ज करने पर 2 रुपए तक सर्विस फीस देनी होती है। ये चार्ज रिचार्ज के अमाउंट के हिसाब से अलग-अलग वसूला जाता है। जनवरी में गूगल-पे से हुआ ₹8.26 लाख करोड़ का लेन-देन
जनवरी 2025 में गूगल-पे के जरिए 8.26 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। वहीं, फोन-पे से 11.91 लाख करोड़ रुपए के लेन-देन के साथ भुगतान के मामले में देश में पहले नंबर ओर रहा। पेटीएम से 1.26 लाख करोड़, क्रेड से 49.48 हजार करोड़ और नावी ऐप के जरिए 13,22 हजार करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ। UPI पेमेंट में सालाना दर पर 39% की बढ़ोतरी
देश में UPI के जरिए फरवरी में 13.92 लाख करोड़ रुपए के लेन-देन किए गए हैं। जनवरी 2025 में UPI के जरिए 23,48 लाख करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसमें दिसंबर 2024 से 1% से ज्यादा की वृद्धि हुई है। जनवरी 2024 के मुकाबले इसमें 39% की बढ़ोतरी हुई। गूगल-पे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा: जेमिनी AI हिंदी सहित 8 अन्य भारतीय भाषाओं में लॉन्च, गूगल फॉर इंडिया इवेंट में घोषणा टेक कंपनी गूगल ने आज यानी, 3 अक्टूबर को अपने एनुअल इवेंट में गूगल पे पर गोल्ड लोन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट का यह 10वां साल है। इस इवेंट में जेमिनी AI के हिंदी और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मिलने की घोषणा भी की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें गूगल वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इवेंट टिकट और पास सहित अन्य चीजों को डिजिटली स्टोर कर सकते हैं यूजर्स गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आज यानी 8 मई को प्राइवेट डिजिटल वॉलेट लॉन्च कर दिया है। इस ऐप में यूजर्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,लॉयल्टी कार्ड,गिफ्ट कार्ड, इवेंट टिकट और पास सहित अन्य चीजों को स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें