Jobs

करेंट अफेयर्स 4 दिसंबर:चंडीगढ़ ने लागू किए तीनों क्रिमिनल कानून; बैंकिंग कानून में बदलाव का बिल मंजूर; चीन ने बनाया सबसे तेज रोबोट

Share News

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मशहूर स्क्वॉश खिलाड़ी राज मनचंदा का निधन हुआ। केंद्र ने जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की मंजूरी दी। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 लोकसभा में पेश: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 दिसंबर को लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पेश किया। इस बिल को मंजूरी भी मिल गई। इस बिल के तहत बैंक अकाउंट में नॉमिनी बढ़ाने का प्रस्ताव है। 2. तीन क्रिमिनल कानूनों को पूरी तरह से लागू करने वाला भारत का पहला प्रदेश बना चंडीगढ़ : 3 नवंबर को चंडीगढ़ तीन नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया। तीनों कानूनों- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को 3 साल के भीतर देश भर में पूरी तरह से लागू किया जाएगा। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 3. देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री : देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने 4 दिसंबर को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, NCP लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. केंद्र ने जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की मंजूरी दी : केंद्र सरकार ने 3 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की मंजूरी दे दी। कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा की। साइंस एंड टेक (SCIENCE TECH) 5. इसरो का अंतरिक्ष यान ‘प्रोबा-3’ लॉन्च को रिशेड्यूल किया : इसरो ने आज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यान ‘प्रोबा-3’ के लॉन्च को रिशेड्यूल कर दिया है। अब इसे कल 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। 6. चीन ने बनाया सबसे तेज दौड़ने वाला रोबोट : चीन की रोबोटिक्स कंपनी रोबोट ईरा ने 3 दिसंबर को स्टार 1 (STAR1) नाम का रोबोट बनाया है। ये दुनिया का सबसे तेज रोबोट है, जो 12.96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। निधन (DEATH) 7. मशहूर स्क्वॉश खिलाड़ी राज मनचंदा का निधन हुआ : 3 दिसंबर को मशहूर स्क्वॉश खिलाड़ी राज मनचंदा का नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 79 साल के थे। वे 6 बार के नेशनल चैंपियन रहे। उन्होंने पहला खिताब 33 साल की उम्र में जीता था। भारतीय स्क्वॉश जगत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक मनचंदा 1977 से 1982 तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे और उन्होंने सेना के लिए 11 खिताब जीते। बिजनेस (BUSINESS) 8. IPL की ब्रांड वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपए हुई : दुनिया की सबसे पॉपुलर टी-20 क्रिकेट लीग IPL की टोटल ब्रांड वैल्यू 13% बढ़कर 12 बिलियन डॉलर यानी 1.01 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। ब्रांड वैल्यूएशन करने वाली कंपनी ‘ब्रांड फाइनेंस’ की 3 दिसंबर को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 4 दिसंबर का इतिहास : देश में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान से हुई जंग में जीत हासिल की थी। 4 दिसंबर 1971 को नौसेना ने युद्ध में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का भी इस्तेमाल किया था। यह युद्ध 7 दिनों तक चला, जिसमें भारतीय नौसेना ने जीत का परचम फहराया था। इसके बाद से 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में भारतीय नौसेना का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टनशेट्टी गोपाल राव ने किया था। 1972 में सीनियर नेवी ऑफिसर्स के सम्मेलन से नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 3 दिसंबर:एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य; ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर​​​​ भारत पहली बार एशियाई वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ शुरू हुआ। सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस देने वाला पहला देश बना बेल्जियम। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 2 दिसंबर : यूपी का 76वां जिला बना महाकुंभ मेला; माधव नेशनल पार्क एमपी का 8वां टाइगर रिजर्व बना पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी खिताब 2024 जीता। ट्रम्प ने भारतीय मूल के काश पटेल को FBI डायरेक्टर बनाया। वहीं, पहला इंडो-कंबोडियन सैन्य अभ्यास ‘CINBAX-I’ महाराष्ट्र में शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *