Friday, July 18, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 4 अक्टूबर::SCO मीटिंग में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा

Share News

कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन को मंजूरी दी। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए MoU साइन किया। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृष्णोन्नति योजना को मंजूरी मिली। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. SCO की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर : विदेश मंत्री एस. जयशंकर 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएंगे। वे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। एग्रीमेंट (AGREEMENT) 2. भारत और अमेरिका ने MoU पर साइन किया : भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए एक नए समझौता ज्ञापन यानी MoU पर साइन किए। शुक्रवार, 4 अक्टूबर को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी। नेशनल (NATIONAL) 3. पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार 3 अक्टूबर को पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ यानी क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा देने को मंजूरी दे दी। इसमें मराठी, बंगाली, असमिया, पाली और प्राकृत शामिल है। इसके साथ ही अब भारत में शास्त्रीय भाषाओं की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्कीम (SCHEME) 4. कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन को मंजूरी दी : केंद्र सरकार ने गुरुवार, 3 अक्टूबर को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयल सीड यानी NMEO-तिलहन को मंजूरी दी है। इसे भारत को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए 10,103 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 5. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृष्णोन्नति योजना को मंजूरी मिली : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृष्णोन्नति योजना (KY) को मंजूरी मिली। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। राज्यों के साथ मिलकर केंद्र इन पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक (1,01,321.61 करोड़ रुपए) की राशि खर्च करेगा। उद्घाटन (INAUGURATION) 6. गृहमंत्री ने अहमदाबाद के हाईटेक पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन किया : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार, 3 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में नवनिर्मित पुलिस कमिश्नर का नए हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन किया। इसे 140 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अहमदाबाद का यह नया पुलिस मुख्यालय देश के सबसे हाईटेक हेडक्वार्टर में से एक है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 4 अक्टूबर का इतिहास : 1884 में आज ही के दिन 20वीं शताब्दी के हिंदी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म हुआ था। उन्होंने बतौर आलोचक, निबंधकार, कहानीकार, कोशकार, साहित्य-इतिहासकार और अनुवादक के रूप में हिंदी साहित्य में अपना विशेष योगदान दिया है। वहीं, आचार्य रामचंद्र शुक्ल की ख्याति का अक्षय स्रोत उनके द्वारा लिखित ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ है, जो हिंदी साहित्य में ‘मील का पत्थर’ मानी जाती है। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर : गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट का आयोजन दिल्ली में हुआ; विमेंस T-20 वर्ल्ड कप आज से शुरू भारत इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का संबद्ध सदस्य बना। अडाणी और गूगल ने क्लीन एनर्जी के लिए करार किया। वहीं, प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज पार्टी’ लॉन्च की। पूरी खबर पढें… करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:PM मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की; दो नौसेना महिला अधिकारी विश्व परिक्रमा के लिए रवाना भारत सरकार ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 3 तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में ‘जमैका मार्ग’ की घोषणा की। वहीं, सीनियर IPS ऑफिसर नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक बने। पूरी खबर पढें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *