Thursday, April 17, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 3 दिसंबर:एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य; ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर

Share News

भारत पहली बार एशियाई वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ शुरू हुआ। सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस देने वाला पहला देश बना बेल्जियम। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 1. एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी अभ्यारण्य: भोपाल से लगा रातापानी अभ्यारण्य मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। राज्य सरकार ने 2 दिसंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। इससे पहले 1 दिसंबर को केंद्र सरकार ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को प्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित किया था। इस तरह दो दिन में मध्यप्रदेश को दो नए टाइगर रिजर्व मिले हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 2. ‘ब्रेन रॉट’ बना 2024 का वर्ड ऑफ द इयर: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घंटों बिना सोचे-समझे स्क्रॉल करने की आदत को बयां करने वाले शब्द को 2024 का ‘वर्ड ऑफ द इयर’ चुना है। इसे ‘ब्रेन रॉट (Brain Rot)’ कहा जाता है। ये शब्द सोशल मीडिया पर लगातार कंटेंट देखने के कारण दिमाग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। स्पोर्ट (SPORT) 3. भारत पहली बार कर रहा एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी: 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप आज यानी 3 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू हो गई है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ उतरेगी। भारत पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। डिफेंस (DEFENCE) 4. भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ शुरू: 2 दिसंबर को भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाऊ शक्ति’ का चौथा संस्करण शुरू हुआ। इसका आयोजन मलेशिया के पहांग जिले के बेंटोंग कैंप में शुरू हुआ। यह एक्सरसाइज 15 दिसंबर, 2024 तक चलेगी । इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस देने वाला पहला देश बना बेल्जियम : बेल्जियम दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां सेक्स वर्कर्स (Belgian sex workers) भी अब मैटरनिटी लीव ले पाएंगी। देश में 1 दिसंबर से नया कानून लागू हुआ है, जिसमें सेक्स वर्कर्स के पास सिक लीव, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन पाने का अधिकार होगा। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 3 दिसंबर का इतिहास : 1984 में आज ही के दिन भोपाल गैस त्रासदी हुई थी। 2 दिसंबर की रात 8:30 बजे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हवा जहरीली हो रही थी। रात होते ही और 3 तारीख लगते ही ये हवा जानलेवा हो गई। कारण था यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का लीक होना। गैस के लीक होने की वजह थी, टैंक नंबर 610 में जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का पानी से मिल जाना। इससे टैंक में दबाव बन गया और वो खुल गया। इससे निकली गैस ने हजारों की जान ले ली। लाखों को विकलांग बना दिया, जिसका दंश आज भी दिखाई पड़ता है। इस हादसे का मुख्य आरोपी था वॉरेन एंडरसन, जो इस कंपनी का CEO था। 6 दिसंबर 1984 को एंडरसन को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अगले ही दिन 7 दिसंबर को उन्हें सरकारी विमान से दिल्ली भेजा गया और वहां से वो अमेरिका चले गए। इसके बाद एंडरसन कभी भारत लौटकर नहीं आया। कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था। 29 सितंबर 2014 को फ्लोरिडा के वीरो बीच पर 93 साल की उम्र में एंडरसन का निधन हो गया। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 2 दिसंबर : यूपी का 76वां जिला बना महाकुंभ मेला; माधव नेशनल पार्क एमपी का 8वां टाइगर रिजर्व बना पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी खिताब 2024 जीता। ट्रम्प ने भारतीय मूल के काश पटेल को FBI डायरेक्टर बनाया। वहीं, पहला इंडो-कंबोडियन सैन्य अभ्यास ‘CINBAX-I’ महाराष्ट्र में शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 30 नवंबर : मासातो कांडा एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष बने; गुजराती हैंडीक्राफ्ट ‘घरचोला’ को GI-टैग, DGP-IG का 59वां सम्मेलन शुरू नई दिल्ली में होगा ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का आयोजन। वहीं, BCCI ने टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी लॉन्च की। गृह मंत्री अमित शाह ने DGP और IG के सम्मेलन का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *