Friday, March 14, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 26 अक्टूबर:फिजिक्स प्रोफेसर रोहिणी एम. गोडबोले का निधन हुआ; केंद्र ने 29 जॉइंट सेक्रेटरीज की नियुक्ति की

Share News

NTPC और इंडियन आर्मी ने लद्दाख में सस्टेनेबल एनर्जी के लिए सहयोग किया। वहीं, इमर्जिंग एशिया कप 2024 से बाहर हुआ भारत। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 1. केंद्र ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 29 जॉइंट सेक्रेटरीज की नियुक्ति की : केंद्र ने नौकरशाही फेरबदल करते हुए कई सरकारी विभागों में 29 जॉइंट सेक्रेटरीज की नियुक्ति की। कार्मिक मंत्रालय ने 25 अक्टूबर को इन नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी किया। एग्रीमेंट (AGREEMENT) 2. NTPC और इंडियन आर्मी ने लद्दाख में सस्टेनेबल एनर्जी के लिए सहयोग किया : NTPC ने 25 अक्टूबर को लद्दाख के चुशुल में सोलर हाइड्रोजन-बेस्ड माइक्रोग्रिड स्थापित करने के लिए भारतीय सेना के साथ साझेदारी की है। इस कदम से ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग करते हुए लद्दाख में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। निधन (OBITUARY) 3. भौतिकीविद और पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर रोहिणी एम. गोडबोले का निधन हुआ : प्रख्यात भौतिकीविद और पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर रोहिणी एम. गोडबोले का 26 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। स्पोर्ट (SPORT) 4. मनिका बत्रा WTT चैंपियंस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं : भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने 26 अक्टूबर को फ्रांस के मोंटपेलियर में WTT चैंपियंस के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में रोमानिया की बर्नडेट स्जोक्स पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह, वे WTT चैंपियंस इवेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। 5. इमर्जिंग एशिया कप 2024 से बाहर हुआ भारत : इंडिया-ए क्रिकेट टीम इमर्जिंग एशिया कप 2024 से बाहर हो गई है। 25 अक्टूबर को मस्कट के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में अफगानिस्तान-ए ने भारत को सेमीफाइनल में 20 रन से हरा दिया। 6. महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास ले लिया : 25 अक्टूबर को भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया। रानी रामपाल हरियाणा में कुरूक्षेत्र जिले के शाहाबाद की रहने वाली है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 26 अक्टूबर का इतिहास : 1890 में आज ही के दिन स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था। गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहबाद के अतरसुईया में हुआ था। 23 साल की उम्र में वे कानपुर चले गए और यहां उन्होंने हिंदी के साप्ताहिक अखबार ‘प्रताप’ की नींव रखी। 9 नवंबर 1913 को तीन साथी शिव नारायण मिश्र, नारायण प्रसाद अरोड़ा और यशोदानंदन के साथ मिलकर उन्होंने प्रताप अखबार शुरू किया। सांप्रदायिक दंगों को शांत कराने के दौरान गणेशशंकर विद्यार्थी ने सिर्फ 40 साल की उम्र में अपनी जान दे दी। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 25 अक्टूबर : जर्मन चांसलर शॉल्ज ने पीएम मोदी से मुलाकात की; मुख्य चुनाव आयुक्त ने उज्बेकिस्तान के चुनाव आयोग के साथ MoU साइन किए जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। मजहर आसिफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर बने। वहीं, अर्जुन इरिगैसी एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने। पढ़ें पूरी खबर… करेंट अफेयर्स 24 अक्टूबर : BRICS में 13 पार्टनर देश जुड़े; पंचायती राज मंत्रालय वेदर फॉरकास्टिंग इनिशिएटिव शुरू करेगा NIEPVD संस्‍थान ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित 6 संस्थानों के साथ MoU साइन किया। जिम्बाब्वे ने टी-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, टार्जन अभिनेता रॉन एली का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *