Wednesday, July 9, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर:5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई; 55वां IFFI गोवा में आयोजित होगा

Share News

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की। वहीं, साइक्लोन दाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इवेंट (EVENT) 1. 55वां IFFI गोवा में आयोजित किया जाएगा : 55वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI 2024 इस साल 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। बैठक (MEETING) 2. 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई : 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई। 2020 में गलवान झड़प के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बाइलेटरल मीटिंग है। 3. पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अक्टूबर की शाम को रूस के कजान में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान​​​​​​​ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस की यात्रा पर हैं। ब्रिक्स से इतर वे ईरान के राष्ट्रपति से मिले। समिट (SUMMIT) 4. BRICS समिट में शामिल हुए पीएम मोदी : पीएम मोदी आज रूस के कजान शहर में BRICS समिट में शामिल हुए। उन्होंने क्लोज प्लेनरी यानी बंद कमरे में और ओपन प्लेनरी, दोनों मीटिंग में हिस्सा लिया। डिफेंस (DEFENCE) 5. भारत की चौथी परमाणु पनडुब्बी पानी में उतारी गई : विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (SSBN) पनडुब्बी को लॉन्च किया गया। 16 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। इसके 75% सामान भारत में ही बने हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. साइक्लोन दाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा : अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साइक्लोन दाना का 6 राज्यों/UT में असर है, जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु-पुडुचेरी शामिल है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 23 अक्टूबर का इतिहास : 2001 में आज ही के दिन एपल ने आईपॉड मार्केट में उतारा था। आईपॉड, एपल कंपनी ने ही डिजाइन किया था। यह एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर था। एपल एक अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसके फाउंडर स्टीव जॉब्स थे। इसकी शुरुआत साल 1976 में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर से हुई थी। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर : राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए; ग्‍लासगो कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स से कुश्‍ती, बैडमिंटन समेत 9 गेम्‍स बाहर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से हॉकी, कुश्ती और बैडमिंटन समेत 9 खेल बाहर। भारतीय वायुसेना और सिंगापुर वायुसेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लिया। वहीं, डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ लॉन्च किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 21 अक्टूबर: प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का पद संभाला; एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में भारत ने 7 गोल्ड जीते न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता विमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब और प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के 8वें राष्ट्रपति बने। पढ़ें पूरी खबर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *