Jobs

करेंट अफेयर्स 19 दिसंबर:गगन गिल को मिलेगा साहित्य अकादमी; 1 जनवरी से उत्तराखंड में UCC लागू; खो-खो वर्ल्ड-कप के ब्रांड एम्बेसडर बने सलमान

Share News

19 साल की कैटलिन ‘मिस इंडिया USA 2024’ बनीं। चीन के अंतरिक्ष यात्रियों ने 9 घंटे स्पेसवॉक किया। वहीं, आज से ‘सुशासन सप्ताह’ शुरू हुआ। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… अवॉर्ड (AWARD) 1. गगन गिल को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: साहित्य अकादमी ने 18 दिसंबर को प्रेस कान्फ्रेंस करके साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा की। हिंदी के लिए गगन गिल और अंग्रेजी के लिए ईस्टरिन किरे को पुरस्कार मिलेगा। इस साल 21 भाषाओं के लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। इनके नामों की घोषणा हो गई है, वहीं बांग्ला, डोगरी और उर्दू में पुरस्कारों की घोषणा बाद में होगी। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 2. उत्तराखंड में 1 जनवरी से लागू होगा UCC: उत्तराखंड में अगले साल यानी 1 जनवरी, 2025 से ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)’ लागू होगा। इस तरह उत्तराखंड आजादी के बाद ‘समान नागरिक संहिता’ लागू करने वाला पहला प्रदेश बन जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, जमीन, संपत्ति और उत्तराधिकार के समान कानून लागू होंगे, चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले हों। इसके लिए एक पोर्टल और मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि की सुविधाएं हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 3. खो-खो वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर बने सलमान खान: खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) ने 18 दिसंबर को भारतीय अभिनेता सलमान खान को पहले खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया। यह टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘नेशनल प्लेयर ट्रेनिंग कैंप’ में की गई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. 19 साल की कैटलिन बनीं ‘मिस इंडिया USA 2024’: 18 दिसंबर को भारतीय-अमेरिकी कैटलिन सैंड्रा नील ने ‘मिस इंडिया USA 2024’ का खिताब जीता। 19 साल की कैटलिन का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। इस प्रतियोगिता में इलिनोइस की संस्कृति शर्मा को ‘मिसेज इंडिया USA’ और वाशिंगटन की अर्शिता कठपालिया को ‘मिस टीन इंडिया USA’ का ताज पहनाया गया। 5. चीन के अंतरिक्ष यात्रियों का 9 घंटे स्पेसवॉक: चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने सबसे लंबे समय यानी 9 घंटे तक स्पेसवॉक का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। चाइना मैन्ड स्पेस एंजेंसी (CMSA) ने 18 दिसंबर को बताया कि शेनझोऊ-19 मिशन क्रू ने तियांगगोंग स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री ‘कए जूझे’ और ‘सॉन्ग लिंगडोंग’ ने स्पेसवॉक कर सुधार के कई काम किए। नेशनल (NATIONAL) 6. आज से शुरू हुआ सुशासन सप्ताह: केंद्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसंबर 2024 तक ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसके लिए ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान शुरू किया गया है। यह लोक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 19 दिसंबर का इतिहास: 1927 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी- राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दी गई थी। इस दिन को ‘शहादत दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। तीनों सेनानियों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए यह सजा मिली थी। क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त, 1925 को सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन को लूटा था। इस ट्रेन को लखनऊ के पास काकोरी स्टेशन पर रोककर बंदूक की नोक पर गार्ड को बंधक बनाकर लूटा गया। क्रांतिकारियों के हाथ कुल 4,601 रुपए की रकम आई। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 18 दिसंबर: लापता लेडीज ऑस्कर की रेस से बाहर; अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, अरुण साहू बुल्गारिया में नए एंबेसडर चीनी विदेश मंत्री से मिले NSA अजित डोभाल। रोहन जेटली दोबारा DDCA अध्यक्ष चुने गए। वहीं, रूस ने कैंसर की वैक्सीन बनाने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 17 दिसंबर: लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पेश; पीएम ने 46,300 करोड़ रुपए की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन किया पर्यावरणविद और पद्मश्री पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा का निधन हुआ। गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत का नया कंट्री मैनेजर बनाया। वहीं, NSA अजीत डोभाल आज चीन के दौरे पर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *