Wednesday, April 16, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 19 अक्टूबर:विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं; अजय सिंह झारखंड के नए DGP नियुक्त हुए

Share News

नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 1. विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया : भारत सरकार ने 19 अक्टूबर को विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वे आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी। वहीं, अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। 2. झारखंड के नए DGP बने अजय सिंह : 19 अक्टूबर को सीनियर IPS ऑफिसर अजय सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया। वे 1989 बैच के IPS ऑफिसर हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को कार्यवाहक DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश दिया था। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 3. नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ किया। 25 अक्टूबर तक चलने वाला यह इवेंट सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ। इसमें 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट हिस्सा ले रहे हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैक्कार्थी चकवेरा के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। 5. भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया : भारत ने श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय मूल के तमिल कम्युनिटी की एजुकेशन में सपोर्ट देने के लिए अपने ग्रांट को दोगुना कर 17.23 करोड़ रुपए कर दिया है। इसका मकसद बागान क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना है। स्पोर्ट (SPORT) 6. कोहली 9 हजार टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय : 18 अक्टूबर को भारतीय बैटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 102 बॉल पर 70 रन बनाए। इस दौरान टेस्ट में उनके 9000 रन पूरे हो गए। इस मैच में 53 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 17 अक्टूबर का इतिहास : 1950 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कोलकाता (तब कलकत्ता) में ‘मिशनरी ऑफ चैरिटिज’ की स्थापना की थी। 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 26 अगस्त, 1910 में एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था। उनका नाम आन्येजे गोंजा बोयाजियू था। उन्हें रोमन कैथोलिक चर्च ने कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाजा था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली थी। इन्होंने 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 18 अक्टूबर: 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने रूस जाएंगे पीएम मोदी; SC बोला बाल विवाह जीवनसाथी चुनने का अधिकार छीनता है इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा। दुनियाभर में दिखाई दिया सुपरमून। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहला सेल्फ पॉवर्ड इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटर लॉन्च किया। पढें पूरी खबर… करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर : जस्टिस संजीव खन्ना होंगे 51वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया; नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने सुप्रीम कोर्ट में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ यानी न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई। इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया। वहीं, MP की निकिता पोरवाल ‘मिस इंडिया 2024’ बनीं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *