Saturday, April 19, 2025
Latest:
Jobs

करेंट अफेयर्स 12 सितंबर:ओडिशा राज्य की सैन्य सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण की मंजूरी; CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हुआ

Share News

आयुष्मान भारत के तहत अब 70+ एज ग्रुप के लोगों को भी मुफ्त इलाज मिलेगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) स्कीम को मंजूरी दी। वहीं, आज सेंसेक्स 83,116 और निफ्टी 25,433 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 1. ओडिशा कैबिनेट ने राज्य की सैन्य सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी दी : ओडिशा कैबिनेट ने 12 सितंबर को राज्य की सैन्य सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी दे दी है। अग्निवीरों को राज्य की सैन्य सेवाओं में सीधी भर्ती के दौरान ग्रुप ‘C’ और ‘D’ पदों पर 10% का लाभ मिलेगा। यह आरक्षण उनके सेवानिवृत्त होने के बाद लागू होगा। निधन (OBITUARY) 2. CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हुआ : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का आज 12 अगस्त को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। तेज बुखार आने के बाद उन्हें 19 अगस्त को AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था। स्कीम (SCHEME) 3. आयुष्मान भारत के तहत अब 70+ एज ग्रुप के लोगों को भी मुफ्त इलाज मिलेगा : केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को और विस्तार दे दिया है। अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। 4. PM ई-ड्राइव स्कीम को कैबिनेट से मंजूरी : 11 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम ई-ड्राइव (PM E-DRIVE) स्कीम को मंजूरी दे दी गई है। इस स्कीम के तहत देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार 10,900 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 5. कैबिनेट ने 2,000 करोड़ रुपए के ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दी : पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11 सितंबर को ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दी। इससे लिए दो वर्षों में 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य मौसम संबंधी घटनाओं की सटीक जानकारी देना है, ताकि उससे निपटने के प्रभावी उपाय किए जा सकें और नुकसान से बचा जा सके। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 6. आरएस शर्मा को ONDC का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया : ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने 11 सितंबर को आरएस शर्मा को ONDC के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। ONDC या ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, भारत सरकार द्वारा देश में ऑनलाइन शॉपिंग को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई एक पहल है। इसका उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स के अनुभव को अधिक निष्पक्ष, अधिक सुविधाजनक और अभिनव बनाना है। बिजनेस (BUSINESS) 7. सेंसेक्स 83,116 और निफ्टी 25,433 के रिकॉर्ड हाई पर : सेंसेक्स 12 अगस्त को 83,116 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी 25,433 का हाई बनाया। हालांकि बाद में ये दोनों इंडेक्स थोड़ा नीचे आए और सेंसेक्स 1,439 अंक (1.77%) चढ़कर 82,962 और निफ्टी 470 (1.89%) अंक चढ़कर 25,388 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, आईटी, ऑटो और बैंक शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 12 सितंबर का इतिहास : 1912 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी फिरोज गांधी का जन्म मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। वे भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति थे। अगस्त, 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ में फिरोज गांधी को गिरफ्तार किया गया था। रिहा होने के बाद 1946 में उन्होंने लखनऊ के दैनिक पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ के प्रबन्ध निर्देशक का पद संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *