Wednesday, April 16, 2025
Jobs

करेंट अफेयर्स 10 अक्टूबर:साउथ कोरिया की हान कांग को मिलेगा साहित्य का नोबेल; राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान किया

Share News

रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन। ASEAN-भारत समिट के लिए लाओस पहुंचे PM मोदी। वहीं, शेफाली विमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे यंग खिलाड़ी बनी। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अवॉर्ड (AWARD) 1. साउथ कोरिया की हान कांग को मिलेगा साहित्य का नोबेल : 10 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हुई। इस साल ये प्राइज दक्षिण कोरिया की राइटर हान कांग को मिलेगा। उन्हें जीवन की मार्मिक कहानियों को खूबसूरत अंदाज में पेश करने के लिए सम्मान मिलेगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. ASEAN-भारत समिट के लिए लाओस पहुंचे PM मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर को दो दिन की यात्रा पर लाओस पहुंचे। इस दौरान वह 21वें दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN)-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भी शामिल होंगे। निधन (OBITUARY) 3. रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन : भारत के सबसे पुराने कारोबारी समूह के मुखिया रतन टाटा का 9 अक्टूबर की देर रात को निधन हो गया है। वे टाटा संस के मानद चेयरमैन थे। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें बुधवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 अक्टूबर को भी उन्हें अस्पताल जाने की खबर आई थी, लेकिन उन्होंने पोस्ट करके कहा था कि वे ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डिफेंस (DEFENCE) 4. दो न्यूक्लियर सबमरीन बनाने को मंजूरी मिली : भारत सरकार की CCS यानी प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने 9 अक्टूबर को 2 स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन बनाने की मंजूरी दी। साथ ही अमेरिका से 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने की डील को भी मंजूरी मिली है। दोनों डील की लागत 80 हजार करोड़ रुपए है। स्पोर्ट (SPORT) 5. राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान किया : स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 10 अक्टूबर को संन्यास का ऐलान किया। नवंबर में होने वाला डेविस कप फाइनल नडाल के करियर का आखिरी इवेंट होगा। 6. विमेंस T20 क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे यंग प्लेयर बनी शेफाली : 9 अक्टूबर को शेफाली वर्मा महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी। उन्होंने महिला T20 विश्व कप 2024 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 20 साल और 255 दिन की उम्र में यह कारनामा हासिल किया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 10 अक्टूबर का इतिहास : 2022 में आज के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था। वे एक किसान नेता थे और जनता के बीच ‘नेताजी’ तथा ‘धरतीपुत्र’ के नाम से भी जाने जाते थे। मुलायम सिंह यादव तीन बार- 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और फिर 2003 से 2007 तक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार में एक बार रक्षामंत्री के पद पर भी रहे। इनका जन्म नवंबर, 1939 को इटावा जिले सैफई गांव में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *