Wednesday, April 16, 2025
Jobs

करेंट अफेयर्स 1 नवंबर:भारतीय सैनिक युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका, इंडोनेशिया पहुंचे; ड्रोन दीदी योजना के लिए 1261 करोड़ मंजूर

Share News

भारत के सैनिक इंडोनेशिया और अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करेंगे। पीएम मोदी की शुरू की गई ड्रोन दीदी योजना के लिए गाइडलाइन जारी हुईं। लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भारतीय सेना की गश्त शुरू हुई। आज के कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारतीय सैनिक युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका, इंडोनेशिया पहुंचे: भारतीय सेना के जवान अमेरिका के साथ जॉइंट स्पेशल फोर्सेज के युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका के इडाहो राज्य में पहुंचे हैं। यहां के ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में 2 से 22 नवंबर 2024 तक यह युद्धाभ्यास चलेगा। दोनों देशों के 45-45 जवान इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। एक्सरसाइज में भारत की स्पेशल फोर्स और अमेरिका की ग्रीन बेरेट्स यूनिट प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं भारत के 25 जवान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के सिजंतुंग में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करेंगे। ये युद्धाभ्यास 1 नवंबर से 12 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इसमें भारत की स्पेशल फोर्स के 25 और इंडोनेशिया की ‘कोपासस’ यूनिट के 40 जवान हिस्सा लेंगे। 2. नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए 1261 करोड़ रुपए मंजूर हुए: सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए 1261 करोड़ रुपए के खर्च के साथ ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना को को मंजूरी दी है। इस योजना का लक्ष्य 2024-25 से 2025-2026 के दौरान 14500 चुने गए स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराना है। किसान कल्याण विभाग ने इस योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 3. रेलवे की एडवांस टिकट रिजर्वेशन का समय घटा: भारतीय रेलवे ने अपनी टिकटिंग पॉलिसी में बदलाव करते हुए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। यह नया नियम आज से लागू होगा। जिन यात्रियों ने पहले ही अपनी टिकटें बुक कर ली हैं, उन पर इस बदलाव का कोई असर नहीं होगा। सफर से 61 से 120 दिन पहले तक किए गए लगभग 21% रिजर्वेशन कैंसिल किए गए, जबकि 5% यात्रियों ने ट्रेन नहीं पकड़ी। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। 4. लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भारतीय सेना की गश्त शुरू हुई: भारतीय सेना ने 1 नवंबर से पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में गश्त शुरू कर दी है। 31 अक्टूबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच दीवाली के दौरान मिठाई बांटी गई थी। भारत और चीन के बीच साल 2020 में हुई गलवान घाटी की झड़प के बाद से देपसांग और डेमचोक सेक्टर में सीमा विवाद था। दोनों देशों के सैनिकों ने अलग-अलग जगहों पर एक-दूसरे की गश्त रोकी हुई थी। अब 4 साल से ज्यादा समय बाद हुए समझौते के तहत दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को विवादित जगहों से वापस बुलाया है और फिर से अपने-अपने इलाकों पर गश्त की शुरुआत की है। निधन (Death) 5. पद्मश्री अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय का निधन हुआ: 1 नवंबर को अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। वे 69 साल के थे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 1 नवंबर का इतिहास: 1993 में मास्ट्रिच संधि के तहत औपचारिक तौर पर यूरोपियन यूनियन बना। हालांकि यूरोपीय देशों के एक साथ आने की शुरुआत 1952 में ही हो गई थी। तब 6 देश- बेल्जियम, फ्रांस , जर्मनी, इटली, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड ने पेरिस संधि के तहत यूरोपीय कोल एवं स्टील कम्युनिटी (ECSC) बनाई। साथ ही यूरोपीय न्यायालय की भी स्थापना हुई। इसके बाद 1957 में रोम संधि और यूरेटोम संधि के तहत यूरोपियन इकॉनमिक कम्युनिटी (EEC) और यूरोपियन एटॉमिक एनर्जी कम्युनिटी (EAEC) जैसे संगठन बने। 1965 में ECSC, EEC और EAEC को मिलाकर यूरोपियन कम्युनिटी (EC) बना। 1993 में EC की जगह यूरोपियन यूनियन (EU) बना। इसके साथ ही यूरोपीय मुद्रा यूरो, यूरोपियन सेंट्रल बैंक की शुरुआत हुई। यूरोप के सभी देशों के लोगों को यूरोपीय संसद के चुनावों में वोट डालने का अधिकार मिला। यूरोप में शांति और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय संघ को 2012 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 31 अक्टूबर: एकता दिवस पर गुजरात में वायुसेना का एयर शो हुआ, CDS जनरल अनिल चौहान 5 दिन की अल्‍जीरिया यात्रा पर गए गुजरात में एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ, CDS जनरल अनिल चौहान 5 दिन की अल्‍जीरिया यात्रा पर गए, फिल्‍म एडिटर निशाद यूसुफ का निधन हुआ। पूरी खबर पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *