crime

‘कपड़े फाड़े, बाल पकड़कर घसीटा, फिर जबरदस्ती किया…’ दुर्गा पूजा मेले से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार

Share News
झारखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आयी हैं। चौंकाने वाली घटना में दुर्गा पूजा देखकर वापस आ रही हैं दो  नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घॉना झारखंड के पलामू जिले में रात के वक्त घटी। जब दोनों लड़कियों को कुछ लोगों ने घेर लिया और उन्हें घसीटकर सुनसान इलाके में ले गये। दोनों किशोरियों के साथ पुरुषों ने सामूहिक रेप किया। इस घॉना के सामने आने के बाद से ही इलाके में माहौल गरमाया हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: बॉलीवुड सेलेब्स की इन साड़ी लुक को अपनाएं, करवाचौथ पर पति की नजर नहीं हटेगी

दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार
झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने कहा कि हालांकि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई, लेकिन यह रविवार शाम को प्रकाश में आई। उन्होंने कहा कि दलित परिवारों की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और अपराध को अंजाम दिया।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की अमित शाह ने थपथपाई पीठ, बोले- ड्रग्स और नार्को व्यापार के खिलाफ जारी रहेगी छापेमारी

परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
लड़कियों द्वारा अपने परिजनों को अपनी आपबीती बताने के बाद पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा, “अगले दो दिनों तक पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रविवार देर शाम शिकायत दर्ज की गई।” एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *