Thursday, April 24, 2025
Latest:
Sports

ओलिंपिक के बाद इंडियन हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी:8 सितंबर को चीन से पहला मैच; श्रीजेस के संन्यास के बाद कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर

Share News

चीन में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। हरमनप्रीत सिंह ही टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जबकि 5 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह टूर्नामेंट 8 से 17 सितंबर तक इनर मंगोलिया के हुलुनबुइर में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 8 सितंबर को मेजबान चीन से खेलेगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने पिछले साल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराकर खिताब जीता था। इसलिए भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने उतरेगी। श्रीजेश की जगह पाठक-करकेरा पर गोलकीपिंग की जिम्मेदारी
भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलिंपिक के बाद संन्यास ले लिया। इसलिए टीम में गोलकीपर की भूमिका के लिए श्रीजेश की जगह कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा को चुना गया है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम
गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित।
मिडफील्डर्स: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उप कप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन।
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह। पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीती थी भारतीय टीम
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से मात दी थी। यह इंडियन टीम का ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल था। टोक्यो ओलिंपिक में भी टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *