Wednesday, March 12, 2025
Latest:
Entertainment

एक्टर से राजनेता बने MGR की 108वीं बर्थ एनिवर्सरी आज:पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनके कामों से प्रेरणा मिलती है

Share News

एम.जी. रामचंद्रन (MGR) तमिल फिल्मों के सुपर स्टार भी रहे और तमिलनाड़ु के मुख्यमंत्री भी। आज MGR की 108वीं बर्थ एनिवर्सरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को MGR को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके द्वारा तमिलनाडु के विकास में किए गए योगदान को सराहा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं श्री MGR को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके गरीबों को सशक्त बनाने और एक बेहतर समाज बनाने के प्रयासों से अत्यधिक प्रेरित हैं।’ तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष K. अन्नामलाई ने भी पूर्व मुख्यमंत्री MGR को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘आज तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित MGR की जयंती है। उन्होंने समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू की, जैसे स्वास्थ्य सेवाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, रोजगार योजनाएं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्कूल बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन। उन्होंने विश्व तमिल सम्मेलन आयोजित किया और तमिलों को गर्व महसूस कराया। हम डॉ. MGR को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो एक महान राष्ट्रवादी थे और जिन्होंने पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम किया।’ जानिए कौन थे MGR? एमजी रामचंद्रन तमिल इंडस्ट्री के जाने माने सुपर स्टार थे। उनकी फैन फॉलोइंग ने दुनिया को चौंका दिया था। 19 साल की उम्र में 1936 की फिल्म सती लीलावती में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाकर MGR फिल्मों में आए। उन्हें पहला लीड रोल 1947 की फिल्म राजकुमारी में मिला। 1950 तक मंथिरी कुमारी जैसी कई हिट फिल्में देते हुए MGR को एक स्टार का दर्जा हासिल हुआ। 1954 की फिल्म मलाइक्कल्लन इतनी बड़ी हिट थी कि इसके बाद इन्हें भगवान की तरह पूजा जाने लगा था। 1953 में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बने थे MGR MGR 1953 में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बने। MGR के चाहने वालों की तादाद इतनी थी कि हर पॉलिटिकल पार्टी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती थी। फिल्म राइटर से पॉलिटिशियन बने सी.एन. अन्नादुरई ने MGR को अपनी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) में शामिल होने के लिए राजी कर लिया। 1962 में MGR पहली बार विधायक बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *