ऋषभ पंत को बचाने वाले ने प्रेमिका संग खाया जहर:युवती की मौत, युवक गंभीर हालत में भर्ती, दोनों अलग जाति से थे
मुजफ्फरनगर में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को सड़क हादसे के बाद बचाने वाले युवक ने जहर खा लिया है। वह अब खुद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। प्यार में मिली नाकामी के चलते उसने अपनी प्रेमिका के साथ जान देने की कोशिश की। प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। रुड़की के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव का है। यहां 25 साल के रजत और 21 साल की मनु कश्यप एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों पांच साल से एक–दूसरे से मिल रहे थे। फोन पर घंटों बात होती थी। लेकिन, दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे, जिससे उनके परिवारों ने इस रिश्ते को नकार दिया। उनकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। मिलने पर भी बंदिश लगा दी थी दोनों ने घर वालों को बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। परिवार वालों ने उनके मिलने पर भी बंदिश लगा दी थी। लड़की का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इसी कारण दोनों ने तीन दिन पहले आत्मघाती कदम उठा लिया। मेरी बेटी को घर से उठाकर खिलाया जहर वहीं युवती की मौत के बाद उसकी मां ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रजत ने उनकी बेटी को घर से उठाकर जबरन जहर खिलाया। थाना प्रभारी पुरकाजी जयवीर सिंह ने बताया पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। प्रेमी के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा, असल में ये घटना कैसे हुई। युवक रुड़की कैसे पहुंचा। दो साल पहले हुआ था एक्सीडेंट ऋषभ पंत ने अपनी जान बचाने वाले दो युवाओं को तोहफे में एक्टिवा दी थी। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था। पंत जब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, तब देहरादून हाईवे पर उनकी कार पलट गई थी। हाईवे पर कुछ लोगों ने पंत की जान बचाई थी। इसमें एक रजत भी था। लिगामेंट फ्रैक्चर हुआ था
कार एक्सीडेंट में पंत के पैर में चोट आई थी। उनका लिगामेंट फ्रैक्चर हुआ था। उन्होंने सर्जरी कराई थी। चोट के कारण पंत लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इसी कारण वह वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-2024 में वापसी की थी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। पंत जब ठीक हुए थे तो उन्होंने अपनी जान बचाने वालों का शुक्रिया अदा किया था और उनसे मुलाकात भी की थी। यह खबर भी पढ़ें… बहराइच में हादसा, आर्मी जवान का परिवार खत्म, सिर्फ पत्नी बची; मासूम बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे बहराइच में बेकाबू डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें आर्मी जवान, उनके माता-पिता और 1 महीने की बेटी और रिश्तेदार (ड्राइवर) शामिल हैं। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बीमार बच्ची का इलाज करवाने परिवार लखनऊ जा रहा था। हादसा कैसरगंज थाना के करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह 9 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…