Thursday, April 24, 2025
Latest:
Entertainment

ऋतिक रोशन ने की थी प्रियंका के पिता की मदद:मेडिकल वजहों से फ्लाइट में जाने से रोका गया था, एक्ट्रेस की मां ने किया

Share News

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में ऋतिक रोशन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब प्रियंका के पिता कैंसर से जूझ रहे थे तब ऋतिक रोशन ने उनकी मदद की थी। प्रियंका की मां ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता को फ्लाइट से लेकर जाना था और कोई भी एयरलाइन इतने सीरियस पेशेंट को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस समय ऋतिक रोशन और डायरेक्टर राकेश रोशन ने उनकी मदद की थी। कैंसर से जूझ रहे थें प्रियंका के पिता ​​​​​​ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने समथिंग बिगर शो में बातचीत के दौरान बताया कि ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने मुश्किल समय में उनके परिवार की काफी मदद की थी। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा को जब कैंसर हुआ तब उन्हें इलाज के लिए बॉस्टन ले जाना पड़ा था। मधु चोपड़ा ने बताया, ‘मेरे भाई ने कहा कि अगर आपको उनके सर्वाइवल का 5% भी चांस लग रहा है तो उन्हें बोस्टन ले आओ। और ये हमारे लिए एक अलग ही टास्क था, क्योंकि उन्हें फ्लाइट से लेकर जाना था और कोई भी एयरलाइन इतने सीरियस पेशेंट को ले जाने के लिए तैयार नहीं थी।’ इस समय प्रियंका, ऋतिक रोशन और डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ फिल्म कृष के लिए शूट कर रही थीं। प्रियंका ने दोनों से अपनी परेशानी शेयर की। ऋतिक और राकेश रोशन ने की थी मदद मधु चोपड़ा ने कहा, कोइंसिडेंस की बात थी कि प्रियंका उस समय ऋतिक रोशन और डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ फिल्म कृष के लिए शूट कर रही थीं। तब प्रियंका ने अपनी परेशानी दोनों के साथ शेयर की। उन्होंने प्रियंका से पूछा, तुम रो क्यों रही हो? हम एयरलाइंस से बात करेंगे। फिर दोनों ने अपनी जान-पहचान का इस्तेमाल किया और एयरलाइंस को हमें ले जाने के लिए मना लिया था। प्रियंका ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में भी इस किस्से का जिक्र किया है। मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी- प्रियंका प्रियंका ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में लिखा कि जब उनके पिता को कैंसर हुआ था, तो ऋतिक रोशन उनके लिए सबसे बड़ा सपोर्ट बने थें। उन्होंने लिखा, ‘अगर हमारे पास ऐसे लोग नहीं होते जो हमारी मदद करने के लिए तैयार थे, जैसे ऋतिक और राकेश सर और हमारा बॉस्टन वाला परिवार, तो मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता का इलाज हो पाता।’ मैं उनके इस सपोर्ट के लिए हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। साल 2013 में हुआ था निधन बता दें, प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को कैंसर से हुआ था। उस समय वह 62 साल के थें। आखिरी समय में उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *