इकाना में लड़कियों के मैच में पहली बार लेजर शो:’झुमका गिरा रे..’ बजते ही स्टेडियम में लगे ठुमके, कैनेडियन सिंगर की स्पेशल परफॉर्मेंस
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार को यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ। पहली पारी खत्म होने के बाद 5 मिनट के लिए फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं। इसके बाद लेजर शो शुरू हो गया। इकाना में लड़कियों के मैच में पहली बार लेजर शो हुआ है। लेजर शो के बाद कनेडियन सिंगर जोनिता गांधी ने परफॉर्मेंस दी। उन्होंने जैसे ही ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाया फैंस स्टेडियम में सीट से उठकर डांस करने लगे। जोनिता ने ‘देवा, देवा.. और ब्रेकअप सांग’ भी गाया। देखें पूरा वीडियो…