International

आज स्पेस में जाएंगीं सिंगर कैटी पेरी और लॉरेन सांचेज:1963 के बाद पहले ऑल-विमेन क्रू की अंतरिक्ष यात्रा, 11 मिनट का होगा मिशन

Share News

मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलिनेयर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज आज स्पेस ट्रेवल पर जाएंगीं। ये मिशन शाम करीब 7 बजे लॉन्च होगा। इस यात्रा में उनके साथ चार और महिलाएं होंगी- टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे। खास बात ये है कि 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू होगा। 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी का रॉकेट इस क्रू को अंतरिक्ष लेकर जाएगा। ये यात्रा 11 मिनट की होगी। यह मिशन ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है। ऑल विमेन स्पेस मिशन की अंतरिक्ष यात्री… पृथ्वी से 100 किमी की ऊंचाई पर पहुंचेगा रॉकेट ब्लू ओरिजिन का रॉकेट अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे) टेक्सास से लॉन्च होगा। न्यू शेपर्ड रॉकेट पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचेगा। यह कारमन लाइन को पार करेगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है। न्यू शेपर्ड रॉकेट को संचालित करने के लिए किसी पायलट की जरूरत नहीं है। कैप्सूल पैराशूट की मदद से पृथ्वी पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी, जबकि रॉकेट बूस्टर लॉन्च साइट से लगभग दो मील दूर खुद ही लैंड करेगा। एक सीट की कीमत करीब 1.14 करोड़ रुपए ब्लू ओरिजिन एक निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसकी स्थापना 2000 में जेफ बेजोस ने की थी। हालांकि ब्लू ओरिजिन ने टिकट की पूरी कीमतें नहीं बताई है, लेकिन एक सीट रिजर्व करने के लिए 150,000 डॉलर (लगभग ₹1.14 करोड़) की रुपए देने होते हैं। न्यू शेपर्ड रॉकेट रियूजेबल रॉकेट है और इसका बूस्टर हर उड़ान के बाद वर्टिकल लैंडिंग के जरिए लॉन्च पैड पर वापस लौट आता है। ब्लू ओरिजिन के मुताबिक, न्यू शेपर्ड का क्रू को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें शारीरिक फिटनेस, इमरजेंसी प्रोटोकॉल, सुरक्षा उपायों की जानकारी और जीरो ग्रैविटी के प्रोसिजर की जानकारी दी जाती है। ——————————————– स्पेस मिशन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स:स्पेसक्राफ्ट का टेम्परेचर बढ़ने पर 7 मिनट संपर्क टूटा, फ्लोरिडा समुद्र तट पर लैंडिंग भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद 19 मार्च को पृथ्वी पर लौट आए। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्प्लैशडाउन हुआ, यानी पानी में लैंडिंग हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें… सुनीता विलियम्स की वापसी की 17 PHOTOS:फायर रिंग जैसा दिखा स्पेसक्राफ्ट; पैराशूट खुले, जब समुद्र में लैंडिंग हुई तो डॉल्फिन ने घेर लिया भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने पर 17 घंटे का वक्त लगा। स्पेसक्राफ्ट के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान करीब 7 मिनट के एस्ट्रोनॉट्स से संपर्क टूट गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *