Friday, March 14, 2025
Latest:
Sports

आज कानपुर पहुंचेगीं भारत और बांग्लादेश की टीमें:होटल में होगा ग्रैंड वेलकम, वर्ल्ड कप ट्रॉफी का केक काटने के बाद पहनाई जाएगी रुद्राक्ष माला

Share News

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों मंगलवार, 24 सितंबर को शहर पहुंचेगीं। खिलाड़ियों को 5 स्टार होटल लैंडमार्क में ठहराया जाएगा। यहां पर शाम को प्लेयर्स का ग्रैंड वेलकम किया गया जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी वर्ल्ड कप ट्रॉफी की आकृति का बना केक काटेंगे तो बांग्लादेश के खिलाड़ी वेलकम केक काटेंगे। इसके अलावा हर खिलाड़ी के रूम में भी एक-एक वेलकम केक रखा जाएगा। रुद्राक्ष की माला पहनाकर किया जाएगा स्वागत
भारतीय टीम के खिलाड़ी जैसे ही होटल पहुंचेंगे तो उनको रुद्राक्ष की माला पहनाई जाएगी। इसके अलावा रोली का तिलक लगाया जाएगा और फिर पीला पटका पहनाएंगे। वहीं, बांग्लादेश के खिलाड़ियों को फूल देकर वेलकम किया जाएगा। सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
शाम को दोनों टीमें चकेरी एयरपोर्ट अपने विशेष विमान से पहुंचेंगी। इसके बाद बस से सभी खिलाड़ी होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर होटल तक खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रास्ते में जगह-जगह खुफियां एजेंसी के सदस्य भी तैनात रहेंगे। वेलकम केक मिलेट्स और ऑलमंड से तैयार हुआ
हर खिलाड़ी के रूम में एक वेलकम केक रखा जाएगा। डायरेक्शन के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों को दूध से बने आइटम और स्वीट्स से दूर रखा जाएगा। मैदा, तेल, मसाले वाली डिश खिलाड़ियों को नहीं परोसी जाएंगी। जो वेलकम केक तैयार किया गया है, उसमें भी मैदा का प्रयोग नहीं किया गया है। यह केक मिलेट्स और ऑलमंड के पाउडर से तैयार किया गया है। खिलाड़ियों का मैन्यू तैयार
होटल के शेफ बलराम सिंह ने बताया कि 2 मैन्यू तैयार किए गए हैं। एक भारतीय टीम के लिए, दूसरा बांग्लादेश टीम के लिए। मैन्यू में सभी डिश हाई प्रोटीन डाइट युक्त रखी गई हैं। खिलाड़ियों के लिए बुफे सिस्टम नहीं रखा गया है। अपनी पसंद का खाना वह अपने-अपने रूम में मंगवाएंगे। न्यूजीलैंड की लैंपचॉप, नार्वेजियन की सालमन फिश परोसी जाएगी
बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए स्पेशली 4 शेफ अलग-अलग स्टेट से बुलाए गए हैं। ये वही शेफ हैं, जो बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए पहले भी खाना बनाते रहे हैं। उसके स्वाद से परिचित हैं। मैन्यू में न्यूजीलैंड की लैंपचॉप (बकरी का मांस) शामिल है। नार्वेजियन देश की सालमन फिश और स्नैपर परोसा जाएगा। खिलाड़ियों के लिए सोयाबीन का स्पेशल दूध होगा। इसके अलावा जो दही खाने में रखा जाएगा, वह कोकोनट मिल्क और सोयाबीन मिल्क से तैयार किया गया है। 5 तरह की सलाद, स्किम्ड दूध डाइट में लेंगे
भारतीय टीम के लिए 5 तरह के सलाद होंगे। इसमें बुराटा एंड रॉकेट लीफ सलाद और टर्निंग एंड लीफ सलाद को शामिल किया गया है। सब्जियों को जैतून के तेल में तैयार किया जाएगा। नाश्ते की ब्रेड को मिलेट्स और आटे से तैयार किया गया है। उसमें मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। खासतौर पर ग्रिल बेस पर ही हर आइटम को तैयार किया गया है। खिलाड़ियों को स्किम्ड दूध, होल मिल्क, ओट मिल्क, ऑलमंड मिल्क के साथ ही ग्रीक योगर्ट (दही) दिया जाएगा। इंग्लिश वेजिटेबल पर होगा फोकस
इसके अलावा हर खिलाड़ी के खाने में इंग्लिश वेजिटेबल्स पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। लिस्ट में एस्पेरेगस, ब्रोकली, जुकिनी, जैस्मिन राइस, सॉल्टेड वेजिटेबल शामिल हैं। इसके अलावा कुछ देसी स्वाद भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। इसमें तंदूरी सोया चाप, कटहल की बिरयानी, एवोकाडो स्मूदी, मशरूम मटर, लहसूनी पालक भी बनाया जाएगा। शहर के निहारी और खमीरी रोटी के दीवाने हैं खिलाड़ी
बलराम सिंह बताते हैं कि यहां पर आने वाले खिलाड़ी शहर की लोकल चीजों को भी बहुत पसंद करते हैं, जैसे मटन निहारी-खमीरी रोटी। काकोरी कबाब, मटन गलावटी भी खिलाड़ियों को बहुत पसंद आती हैं। इसलिए एक दिन उन्हें ये भी खिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *