Wednesday, April 30, 2025
Latest:
International

आईलैंड देश वनुआतु में 7.3 की तीव्रता का भूकंप:पुल गिरने से कारें दबीं; सरकारी वेबसाइट और फोन नंबर ठप, सुनामी की चेतावनी जारी

Share News

प्रशांत महासागर में मौजूद द्वीपीय देश वनुआतु में मंगलवार सुबह 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। भारतीय समय के मुताबिक ये भूकंप सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 57 किलोमीटर की गहराई पर राजधानी पोर्ट विला से 30 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप के बाद 5.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया। इसकी जानकारी अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में अभी आकलन नही लगाया जा सका है। हालांकि सरकारी की सभी वेबसाइट्स ऑफलाइन हो गई हैं। इसके अलावा पुलिस और दूसरी एजेंसियों के फोन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। देश की भूकंप से जुड़ी संस्था ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो पोस्ट हुए हैं। इनमें से एक वीडियो के मुताबिक उस इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और न्यूजीलैंड के राजनयिक मिशन है। भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… भूकंप के बाद सुनामी के चेतावनी USGS ने भूकंप के बाद सुनामी की लहरों की चेतावनी दी है। ये लहरें 1 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। वनुआतु के कई द्वीप समुद्र तल से सिर्फ 3 फीट (1 मीटर) ही ऊंचे हैं। वनुआतु के अलावा पापुआ न्यू गिनी, फिजी और सोलोमन आईलैंड जैसे द्वीपीय देशों के लिए भी सुनामी की चेतावनी दी गई है। हालांकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागिरकों को जानकारी देते हुए सुनामी की आशंका से इनकार किया है। कैसे तय होता है कि ये सुनामी है या नहीं यूएस के ‘सुनामी वॉर्निंग सिस्टम’ के मुताबिक- अगर भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी या अलर्ट जारी होता है और इसके बाद समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठती हैं तो इसे सुनामी कैटेगरी में रखा जाता है। इनकी ऊंचाई बाद में 3 से 5 मीटर हो सकती है। अगर 5 मीटर तक लहरें उठती हैं तो इसे ‘मेजर सुनामी’ कैटेगरी में रखा जाता है। समुद्र में सुनामी आने से पहले किस तरह के संकेत मिलते हैं? जब भी भूकंप के बाद सुनामी आती है तो समुद्र के सतह से नीचे चलने वाली लहरें पहले तटों से टकराती हैं। जब समुद्र के नीचे की लहरें तटों की ओर बढ़ती हैं तो नीचे एक वैक्यूम क्रिएट होता है, जो किनारे से ऊपर के पानी को समुद्र की ओर खींचता है। इससे बंदरगाह के किनारे या समुद्र तल की जमीन नजर आने लगती है। समुद्र के पानी का पीछे जाना ये संकेत है कि अब सुनामी आने वाली है। इसके कुछ मिनट या घंटे बाद सुनामी वाली लहर जोरदार ताकत और शोर के साथ किनारे से टकराती है। सुनामी विनाशकारी लहरों की एक सीरीज होती है, जो एक के बाद एक आती है। इसे ‘वेव ट्रेन’ कहा जाता है। जैसे-जैसे एक के बाद एक लहरें बीच समुद्र से किनारे की ओर पहुंचती हैं तो सुनामी की ताकत बढ़ती जाती है। सुनामी की त्रासदी झेलने वाले लोग बताते हैं कि एक छोटी लहर आकर चली गई, इसका मतलब ये नहीं है कि सुनामी चली गई। वो दूसरी, तीसरी, चौथी लहर के रूप में विनाश लेकर आती है। इस कारण जैसे ही मौका मिले, तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। ————————- भूकंप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका के कैलिफोर्निया में 7 तीव्रता का भूकंप:वेदर सर्विसेस ने सुनामी का अलर्ट जारी किया, 1 घंटे बाद कैंसिल किया; कोई हताहत नहीं अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई। यूएस वेदर सर्विसेस ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया। हालांकि, 1 घंटे बाद अलर्ट को कैंसिल कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *