Sunday, July 20, 2025
Latest:
International

अरब देशों में फंसी बरनाला की 2 लड़कियां वापस लौटी:दुबई में ड्रग्स मामले में फंसाया, बंधक बनाकर रखा, बुरी तरह पीटा

Share News

पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब की दो बेटियां अरब देशों से भारत लौटी है। आज दोनों लड़कियों ने सिमरनजीत सिंह मान के साथ मीडिया के सामने जानकारी सांझा की। बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि बरनाला शहर की दो बेटियां ओमान और दुबई में फंस गई थीं। जिन्हें हमारी पार्टी के प्रयासों से पंजाब वापस लाया गया है। इनमें बरनाला की लड़की गीता ओमान और मंदीप कौर दुबई में फंसी थीं। दोनों को एजेंटों ने गुमराह किया था। गीता को ओमान में बंधक बनाकर रखा गया और बुरी तरह पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि, गीता की मां ने मदद के लिए कई राजनेताओं और प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद उनकी मां ने हमारी पार्टी से संपर्क किया और हमारी पार्टी ने ओमान में भारतीय राजदूत से संपर्क किया और गीता को वापस भारत भेजने के लिए पत्र लिखा, जिसके बाद यह यहां लौट आई है। इसी तरह मनदीप कौर भी दुबई में ड्रग्स के फर्जी मामले में फंस थीं। उसके पास पैसे नहीं थे, जिसके कारण इसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दो दिन पहले लौटी पंजाब उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने दुबई में भारत के राजदूत से संपर्क किया है और उन्हें वापस भारत ले आई है। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां दो दिन पहले वापस लौटी हैं। उन्होंने कहा कि अरब देशों में झूठ बोलकर लड़कियों को फंसाने वाले एजेंटों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर गीता ने कहा कि वह काफी दिनों से ओमान में फंसी हुई थीं, जिसके बाद सिमरनजीत सिंह मान ने पत्र भेजकर मेरी मदद की। इसके बाद ही वह भारत लौट सकीं। वहीं, मनदीप कौर ने बताया कि वह 5 साल से दुबई में रह रही थी। पांच माह पहले उसके खिलाफ नशे का झूठा मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद हमारे परिवार ने सिमरनजीत सिंह मान से संपर्क किया और मेरी मदद की. इसके बाद ही वह घर वापस आ सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *