Wednesday, April 23, 2025
Latest:
International

अमेरिकी उपराष्ट्रपति आज सिटी पैलेस घूमेंगे:सुबह ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना होंगे, दोपहर में वापस जयपुर लौटेंगे

Share News

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन (21 अप्रैल से 24 अप्रैल) की भारत यात्रा पर हैं। आज (बुधवार) वेंस जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। ताजमहल के दीदार करने के बाद वापस जयपुर आएंगे। इसके बाद सिटी पैलेस जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से आज सिटी पैलेस में टूरिस्ट के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इससे पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने सिटी पैलेस जाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सिटी पैलेस संग्रहालय के निदेशक वैभव चौहान ने बताया- 23 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सपरिवार आएंगे। इसलिए महाराजा सवाई मान सिंह सेकेंड म्यूजियम, सिटी पैलेस 23 अप्रैल को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। जानकारी अनुसार, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की अगुवानी करेंगे और सिटी पैलेस घूमाएंगे। 21 अप्रैल की रात पहुंचे थे जयपुर
जेडी वेंस सोमवार (21 अप्रैल) रात को जयपुर पहुंचे थे। वे रामबाग होटल में रुके हैं। 22 अप्रैल को वेंस ने परिवार के साथ आमेर फोर्ट पर डेढ़ घंटा बिताया था। सेंड स्टोन, संगमरमर और पीले पत्थर से बने इस खास फोर्ट के बारे में वेंस ने बारीकी से जानकारी ली थी। इसके अलावा फोर्ट में दीवान-ए-आम, गणेश पोल, मान सिंह महल, शीशमहल का इतिहास भी जाना था। —- जेडी वेंस के भारत दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पत्नी बनीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पर्सनल गाइड, घुमाया आमेर महल:जेडी वेंस ने पूछा-क्या यहां कभी किसी ने आक्रमण नहीं किया? 400 साल पुराना फाउंटेन देख चौंके अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मीराबेल के साथ जयपुर का आमेर किला देखा। जेडी वेंस को उनकी पत्नी उषा ने पर्सनल गाइड की तरह आमेर महल की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *