Tuesday, March 11, 2025
Latest:
International

अमेरिका ने डिफेंस कंपनियों को सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा:रूस से खतरे की आशंका; अमेरिकी बेस को रूस ने टारगेट लिस्ट में डाला

Share News

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने डिफेंस कंपनियों से सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। खुफिया एजेंसियों ने डिफेंस कंपनियों पर रूस की तरफ से नुकसान पहुंचाने या दूसरे खतरे की आशंका जताई है। यह चेतावनी हाल ही में यूरोप में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की बाद जारी की गई है। इन घटनाओं का जिम्मेदार रूस को ठहराया गया था। नेशनल काउंटर इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी सेंटर द्वारा जारी इस चेतावनी में उन कंपनियों को सतर्क रहने के लिए कहा है जो यूक्रेन जंग में रूस के खिलाफ हथियार मुहैया करा रही हैं। इसके अलावा जो अमेरिकी कंपनिया दूसरे देशों में भी प्रोडक्शन का काम करती हैं, उन्हें भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। रूस इन कंपनियों के व्यापार को भी नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इनसे जुड़े लोगों की हत्या की कोशिश भी का जा सकती है। ‘यूरोप की डिफेंस कंपनियों को नुकसान पहुंचाने में रूस का हाथ’ अमेरिका और यूरोप के खुफिया अधिकारियों के मुताबिक रूस ने हाल ही में यूरोप की डिफेंस कंपनियों, लॉजिस्टिक्स और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर तोड़-फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रूस इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधियों को किराए पर लेता है। अधिकारियों के मुताबिक ब्रिटेन और पोलैंड में आगजनी की घटनाओं में भी रूस शामिल था। इस महीने की शुरुआत में खुफिया अधिकारियों ने उत्तर अमेरिका की तरफ जाने वाले कार्गो प्लेन्स के जरिए आग लगाने वाले उपकरणों की तस्करी का आरोप लगाया था। रूस ने पोलैंड में अमेरिकी बेस को टारगेट लिस्ट में डाला रूस ने शुक्रवार को बताया कि उसने पोलैंड में अमेरिका के नए बेस को अपने संभावित टारगेट की लिस्ट में डाला है। इसकी जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर दी। यह एयरबेस बाल्टिक तट के पास रेडजिकबो में हैं। यहां नाटो ने एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया हुआ है। इस बेस को आधिकारिक तौर पर 13 नवंबर को शुरु किया गया है। हालांकि नाटो दावा करता रहा है कि उसका ये बेस सिर्फ डिफेंस के लिए है। लेकिन रूस इसे उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बताता रहा है। ——————————– रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर टेस्टिंग की:पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन के मददगारों पर हमला करेंगे यूक्रेन पर मिसाइल हमले के कुछ ही घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक देश के नाम संबोधन दिया। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *