Wednesday, April 30, 2025
Latest:
Business

अडाणी ग्रीन का दूसरी तिमाही में मुनाफा 39% बढ़ा:इनकम 30% बढ़कर ₹3,376 करोड़ रही, शेयर ने एक साल में 91% रिटर्न दिया

Share News

अडाणी ग्रुप की कंपनी ‘अडाणी ग्रीन एनर्जी’ को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 515 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 39% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 371 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की 3,376 करोड़ रुपए की इनकम हुई है। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी की इनकम 2,589 करोड़ रुपए रही थी। सालाना आधार पर इसमें 30.4% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल में 91% चढ़ा अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर नतीजों के बाद अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1.57% की गिरावट के साथ 1,684 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 2.67 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एक साल में अडाणी ग्रीन के शेयर 91.19% का रिटर्न दिया है। 2015 में बनी थी कंपनी, 20,434 MW का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो अडाणी ग्रीन एनर्जी को 23 जनवरी 2015 को अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी के रूप में बनाया गया था। अडाणी ग्रीन भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जिसका वर्तमान प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो 20,434 मेगावाट है। कंपनी गुजरात के खावड़ा में एक लोकेशन पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बना रही है। इसकी कैपेसिटी 30 गिगावाट होगी। अडाणी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल पार्क बना रहा है, जो 530 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। यह एरिया पेरिस शहर के साइज का 5 गुना है। अडाणी ग्रीन की मौजूदगी 12 राज्यों में है। कंपनी के CEO अमित सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *