अंडर-19 एशिया कप- भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल मैच:चेतन ने भारत को लगातार दो बॉल पर विकेट दिलाए
अंडर-19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल का मैच शारजाह में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। शारुजन शनमुगनाथन और लैकविन अबेसिंघे क्रीज पर हैं। चेतन शर्मा ने भारत को लगातार दो गेंदों पर भारत को दो सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेद पर पहले डुलनिथ सिगेरा को बोल्ड किया और उसके बाद अगली ही गेंद विमथ दिनसारा को एलबीडब्ल्यु कर पवेलियन भेजा। श्रीलंका U19 टीम: पुलिंदु परेरा, डुलनिथ सिगेरा, शारुजन शनमुगनाथन (विकेटकीपर), विमथ दिनसारा, लैकविन अबेसिंघे, कविजा गामागे, वीरन चामुदिथा, विहास थेवमिका (कप्तान), प्रवीण मनीषा, न्यूटन रंजीत कुमार, मथुलन कुगाथास भारत U19 टीम:आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा